दीवाली पर दिल्ली पुलिस को मिली 653.46 करोड़ की सौगात, 26 नई इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पुलिस तंत्र को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के लिए 653.46 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 26 नई इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी और व्यय स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं के अंतर्गत दिल्ली में 18 नए थाना भवन, 7 पुलिस चौकियां, 1 महिला हॉस्टल और 180 स्टाफ क्वार्टर्स का निर्माण किया जाएगा। ये सभी परियोजनाएं केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से आगे बढ़ाई जाएंगी।
इन नई सुविधाओं का उद्देश्य न केवल पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक और सुसज्जित कार्यस्थल उपलब्ध कराना है, बल्कि लैंगिक-संवेदनशील ढांचे के माध्यम से महिला कर्मियों को भी सुरक्षित और अनुकूल माहौल देना है। इससे न केवल पुलिस बल के कार्य प्रदर्शन में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा और सेवा में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
यह कदम दिल्ली पुलिस के बुनियादी ढांचे को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है, जिससे पूरे शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकेगा। इससे पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आम जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button