दिल्ली में अवैध हथियारों का पकड़ा जखीरा, मध्य प्रदेश से लाकर दिल्ली-एनसीआर में करता था सप्लाई

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से मध्य प्रदेश निर्मित 20 अवैध सेमी ऑमैटिक पिस्टल बरामद की गई है। बरामद हथियार दिल्ली के बदमाशों को सप्लाई किए जाने थे। आरोपित मध्य प्रदेश के एक अवैध हथियार तस्कर के लिए कैरियर के तौर पर काम कर रहा था। स्पेशल सेल ने तस्करी में इस्तेमाल मोबाइल व सिमकार्ड भी जब्त किया है।
कई अंतरराज्यीय हथियार तस्कर दबोचे
डीसीपी स्पेशल सेल मनोज सी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम गंध दास डावर है। वह खकनार, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। स्पेशल सेल आतंकवाद, अवैध हथियार और अन्य जघन्य मामलों पर लगातार काम कर रही है। सेल के प्रयासों से कई अंतरराज्यीय हथियार तस्कर दबोचे गए। स्पेशल सेल की नार्दर्न रेंज लगातार एमपी से दिल्ली व एनसीआर में सक्रिय अवैध हथियार आपूर्तिकर्ताओं और उनके सहयोगियों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।
दिल्ली-एनसीआर में हथियारों की होती थी आपूर्ति
पता चला कि मध्य प्रदेश के अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता दिल्ली-एनसीआर के अपराधियों को अवैध हथियार करने की आपूर्ति कर रहे हैं। जिससे इस तरह के सिंडिकेट के सदस्यों की गतिविधियों पर नजर रखी जाने लगी। छह फरवरी को सेल को सूचना मिली कि एक हथियार तस्कर द्वारकाधीश अपार्टमेंट, सेक्टर 11, रोहिणी के पास कुछ बदमाशों को हथियार आपूर्ति करने आने वाला है। एसीपी राहुल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व कुलदीप सिंह की टीम ने वहां से गंध दास डावर को गिरफ्तार कर लिया।
20 अवैध पिस्टल बरामद
वह मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की खेप लेकर वहां आया था। गंध दास डावर के बैग की तलाशी लेने पर 20 अवैध पिस्टल बरामद की गई । इस संबंध में स्पेशल सेल आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ में गंध दास ने बताया कि वह पिछले दो साल से अवैध हथियार आपूर्ति करने का काम कर रहा था। वह अवैध हथियार निर्माता दयाल के लिए कैरियर का काम करता था।
दयाल के निर्देश पर वह एमपी से हथिायार लाकर दिल्ली-एनसीआर में बदमाशों को हथियारों की आपूर्ति करता था। दयाल ने उसे प्रति पिस्टल 1000 रुपये कमीशन मिलता था। एक सेमी आटोमैटिक पिस्टल की कीमत बाजार में 25 से 30 हजार रुपये है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह बुरी संगत के आकर 2022 से दयाल के लिए वाहक के रूप में काम करने लगा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button