बाराबंकी रील विवाद में इन्फ्लुएंसर ने रोते हुए मांगी माफी, फेमस होने के लिए बनाई थी वीडियो

बाराबंकी/उत्तर प्रदेश। बाराबंकी जिले के बड्डूपुर कोतवाली गेट पर भोजपुरी गाने पर इंस्टाग्राम रील बनाने के विवाद में फंसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रूही उर्फ जोया खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अपनी छोटी बहन के साथ रोते हुए माफी मांग रही है और खुद को निर्दोष बताते हुए मदद की अपील कर रही है। युवती ने बताया कि इस विवाद के कारण उसके बीमार पिता दो दिनों से घर नहीं लौटे हैं। उसने वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर न्याय की गुहार लगाई है।
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को रूही खान ने बड्डूपुर कोतवाली गेट पर भोजपुरी गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होते ही थाने की पुलिस रील डिलीट कराने युवती के घर पहुंची। वहां युवती ने चाकू लहराते हुए आत्महत्या की धमकी दी और कहा कि वीडियो को मिलियन व्यूज मिल रहे हैं, इसे डिलीट नहीं करेगी। पुलिस की टीम धमकी से लौट गई। इसके बावजूद युवती ने विवाद के बाद भी कई अन्य रीलें बनाकर अपलोड कीं।
नए वायरल वीडियो में रूही ने अपनी छोटी बहन के साथ रोते हुए बताया कि उनके पिता बीमार हैं और इस प्रकरण के बाद से दो दिनों से घर नहीं आए हैं। युवती ने कहा कि थाने के गेट पर बनाए गए वीडियो और पुलिस के घर आने के वीडियो वायरल होने से परिवार की परेशानियां बढ़ गई हैं। यह घटना बड्डूपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की है। युवती अपने सभी वीडियो इंस्टाग्राम आईडी (Zoyakhan9513) से अपलोड करती है।
माफी वाले वीडियो में रूही ने अपनी छोटी बहन और भाई के साथ नजर आई। उसने कहा, मैं हाईस्कूल पास हूं, ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं हूं। मुझे नहीं पता था कि थाने के गेट पर वीडियो बनाने से इतना विवाद हो जाएगा। मैं सिर्फ वायरल होना चाहती थी। इतनी समस्या और परेशानी हो जाएगी, इसका अंदाजा नहीं था। युवती ने फेमस होने की चाहत में की गई गलती पर पछतावा जताया।
पुलिस जब वीडियो डिलीट कराने युवती के घर पहुंची तो उसने कहा, हमारा वीडियो मिलियन व्यूज में चल रहा है, इसे डिलीट नहीं करेंगे। हाथ में चाकू लहराते हुए उसने धमकी दी कि अगर ज्यादा दबाव बनाया गया तो फांसी लगा लेंगी। इस धमकी से पुलिस वापस लौट गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button