टैरिफ के बाद अमेरिका ने भारत को दिया एक और झटका, ड्रग्स तस्करी के आरोप में अधिकारियों का वीजा रद

नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत के कुछ शीर्ष अधिकारियों का वीजा रद कर दिया है। इन अधिकारियों पर अमेरिका में प्रतिबंधित फेंटेनाइल प्रीकर्सर की तस्करी का आरोप लगाया गया है। नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने फेंटेनाइल प्रीकर्सर की तस्करी में संलिप्तता के आधार पर कुछ व्यावसायिक अधिकारियों और कॉरपोरेट नेतृत्व के वीजा रद कर दिए हैं।
अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ये कार्रवाई आव्रजन एवं राष्ट्रीयता अधिनियम की धारा 221(i), धारा 212(a)(2)(C), और 214(b) के तहत की गई है। इस निर्णय के परिणामस्वरूप, ये व्यक्ति और उनके परिवार के करीबी सदस्य संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा के लिए अयोग्य हो सकते हैं। दूतावास उन कंपनियों से जुड़े अधिकारियों को भी सूचित कर रहा है जिनके बारे में ज्ञात है कि उन्होंने फेंटेनाइल प्रीकर्सर की तस्करी की है, और यदि वे अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो उनकी कड़ी जांच की जाएगी।
चार्ज डी’ एफेयर जॉर्गन एंड्रयूज ने कहा, “नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। संयुक्त राज्य अमेरिका में मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन और तस्करी में शामिल व्यक्तियों और संगठनों, साथ ही उनके परिवारों को, परिणाम भुगतने होंगे, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश से वंचित किया जाना भी शामिल हो सकता है।”
संयुक्त राज्य अमेरिका में फेंटेनाइल, जिसमें इसके पूर्ववर्ती भी शामिल हैं, के प्रवाह को रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। हम इस साझा चुनौती से निपटने में भारत सरकार में अपने समकक्षों के घनिष्ठ सहयोग के लिए उनके आभारी हैं। केवल साथ मिलकर काम करके ही हमारी दोनों सरकारें इस अंतरराष्ट्रीय खतरे का समाधान कर पाएंगी और अपने लोगों को अवैध मादक पदार्थों से सुरक्षित रख पाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button