भगवा पटका ओढ़े नजर आया पाकिस्तानी ‘मुल्ला’ असीम मुनीर

इस्लामाबाद/एजेंसी। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर की भगवा वस्त्र के साथ एक तस्वीर चर्चा में है। वह इस दौरान सिख समुदाय के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर शुक्रवार को उनके दरबार साहिब करतारपुर के दौरे की है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के दौरान कहा का कि भीषण बाढ़ से प्रभावित दरबार साहिब करतारपुर सहित सभी सिख धार्मिक स्थलों का मूल स्वरूप बहाल किया जाएगा।
पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मुनीर ने बाढ़ की स्थिति और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट सेक्टर, शकरगढ़, नरोवाल और करतारपुर सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान वह दरबार साहिब करतारपुर भी गए, जहां स्थानीय लोगों ने भगवा पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत पंजाब लगभग एक हफ्ते से भीषण बाढ़ की चपेट में है। पिछले 24 घंटों में वहां कम से कम 22 लोगों की मौत हो चुकी है और सिखों के पवित्र स्थल करतारपुर सहित पूरे प्रांत में कम से कम 1,700 गांव जलमग्न हो गए हैं। बयान के अनुसार, मुनीर को मौजूदा स्थिति और बारिश के अगले दौर के मद्देनजर की गई तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
बयान में कहा गया है कि मुनीर ने क्षेत्र के प्रभावित सिख समुदाय से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि बाढ़ से प्रभावित दरबार साहिब करतारपुर सहित सभी धार्मिक स्थलों को प्राथमिकता के आधार पर उनके मूल स्वरूप में बहाल किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button