माडल बार एसोसिएशन खागा का चुनाव, शांतिपूर्ण ढंग से हुआ मतदान

- 21 पद के लिए 43 उम्मीदवारो का भाग्य मतपेटियों में क़ैद, मतगणना आज - 318 के मुक़ाबले 316 मत पड़े

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। माडल बार एसोसिएशन खागा के चुनाव में मतदान गुरुवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।बुद्धजीवी समाज के इस चुनाव में 21 पदों के लिए 43 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे है जिनका भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। मतदान के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी राजा राजेंद्र सिंह ने बताया कि 29 तारीख शुक्रवार को प्रातः नौ बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएँगे। उन्होंने बताया कि 28 तारीख बृहस्पतिवार प्रातः नौ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पाँच बजे तक चला। बताया कि समाप्त कि कुल 318 मतदाताओ में से 316 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें एक मतदाता विद्या भूषण मिश्रा एडवोकेट बीमार होने तथा दूसरे मतदाता अजय सोनी के बाहर होने की वजह से सौ फीसदी मत पड़ने से रह गया।
ज्ञातव्य रहे कि इस बार के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए राजेन्द सिंह एडवोकेट, अनिल कुमार सिंह एडवोकेट, सुशील नारायण शुक्ला एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मो० युसुफ एडवोकेट व कमल सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष के दो पद के लिए अतुल कुमार एडवोकेट, फूल सिंह एडवोकेट, बलवंत सिंह एडवोकेट व लक्ष्मी देवी एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद के लिए शिव सिंह एडवोकेट व कुलजीत कुमार एडवोकेट पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। महामंत्री पद के लिए मलखान सिंह एडवोकेट व अरविन्द कुमार पाण्डेय एडवोकेट, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद के लिए अंकित कुमार एडवोकेट, पंकज तिवारी एडवोकेट, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर के लिए मो० लतीफ़ एडवोकेट व अभिषेक कुमार एडवोकेट, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए शिखा गुप्ता एडवोकेट व अनिल कुमार एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद के लिए संदीप कुमार एडवोकेट व रोहित सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 06 पद के लिये खिजिर हयात एडवोकेट, बसंत लाल साहू एडवोकेट, राम बहादुर सिंह, लक्ष्मी कान्त अवस्थी एडवोकेट व संतोष कुमार एडवोकेट, हेमराज एडवोकेट, अख्तर अली एडवोकेट, चंद्रभान सिंह एडवोकेट, उमेश कुमार एडवोकेट, हेमदत्त एडवोकेट व राघवेन्द्र मौर्य एडवोकेट तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों के लिए अरविन्द कुमार एडवोकेट, अखिलेश कुमार एडवोकेट, चित्रसेन , रोहित कुमार एडवोकेट, सुनील कुमार एडवोकेट, अरुण कुमार एडवोकेट, पवन कुमार एडवोके, पंकज कुमार एडवोकेट, बजरंग प्रताप एडवोकेट, सुशील कुमार एडवोकेट, सुभाष चन्द्र एडवोकेट, सुषमा सिंह एडवोकेट चुनाव मैदान के ताल ठोक रहे हैं।
शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी राजा राजेंद्र सिंह एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी
संजय सिंह एडवोकेट, राजकुमार दुबे एडवोकेट, अशोक कुमार मिश्रा एडवोकेट व महजाब सिद्दीकी एडवोकेट व पुलिस प्रशासन का सभी प्रत्याशियों ने आभार जताया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कृष्णकांत त्रिवेदी, केश चंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, आनंद मोहन त्रिपाठी, एस .डी. शुक्ला (भोले), प्रकाश अवस्थी, इंदल सिंह, रामसखा द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, इंद्रेश पांडेय, राजेश तिवारी, ज्ञान प्रकाश दीक्षित, दिनेश त्रिपाठी, अश्वनी त्रिपाठी, आशुतोष पाण्डेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button