जालौन में नकली नोट बनाने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

असली नोटों को प्रिंट करके बना देते थे जाली नोट

जालौन/उत्तर प्रदेश। जालौन जिले में पुलिस ने एक सफलता हासिल की है। एसओजी और थाना पुलिस ने नकली नोट छापने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान 7 आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। वहीं, पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से नकली करेंसी के साथ नोट छापने का सामान भी बरामद किया है। कुठौंद थाना पुलिस व एसओजी को ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसपी दुर्गेश कुमार ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये की घोषणा की है।
मामला जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र का है। यहां पर बुधवार को कुठौंद थाना पुलिस और एसओजी ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 200 और 500 के नोटों की कुल 55 हजार रुपये की करेंसी बरामद की है। इसके अलावा प्रिंटर, कागज डायरी के साथ 7 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर इन्हें ईटहा कालपी के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
पुलिया ने इस गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी यूपी के अलग-अलग जिलों (मथुरा, औरैया, इटावा) के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि असली नोटों को प्रिंटर से स्कैन करके कागज पर प्रिंट तैयार करके अपने गिरोह के साथियों को इन्हें सप्लाई करने के लिये कम रेट में देते थे। इसके पहले भी वो बाजारों में इस नकली करेंसी की सप्लाई कर चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये लोग जनपद जालौन के अलावा भी कई जनपदों में नकली नोटों को खपाते थे और ये लोग लगभग 5 वर्षों से नकली नोट छापने का काम कर रहे है। इसमें ये लोग 50, 100, 200 के नोट छापा करते थे। मामले की छानबीन की जा रही है और यह भी पता किया जा रहा है कि गिरोह के लोगों ने अभी तक कितने नकली नोट छापे है और कितनी नकदी मार्केट में खपाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button