पटना में 5वीं की छात्रा ने बाथरूम में लगा ली आग, नाराज लोगों ने पुलिस की कर दी पिटाई

पटना/एजेंसी। राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में कन्या मध्य विद्यालय अमलटोला में 5वीं क्लास की छात्रा ने खुद को बाथरूम में बंद कर आग लगा ली। नाबालिग छात्रा को घायल अवस्था में आनन-फानन में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि छात्रा बहुत झुलझ गई है और उसकी स्थिति गंभीर है। स्कूल प्रशासन के खिलाफ छात्रा के परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा। परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया यही नहीं जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम की भी जमकर पिटाई कर दी।
स्कूल के बाहर लगी भीड़ ने बिल्डिंग के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर दिया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। लोगों ने एसएचओ की पिटाई कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ किया। पुलिसकर्मी पर भी थप्पड़ बरसाए। वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उग्र लोग एक पुलिसकर्मी पर थप्पड़ चला रहे हैं।
स्कूल प्रशासन पर लापरवाही और संवेदनहीनता का आरोप
छात्रा के परिजन और स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही और संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। भीड़ का कहना है कि बच्ची आत्महत्या की कोशिश नहीं कर सकती, उसे जलाया गया है। बच्ची के जलने की घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। साथ ही स्कूल के आसपास नशे की गतिविधियों को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं।
पुलिस टीम को मौके पर मिट्टी के तेल का एक डिब्बा मिला है। इसमें करीब आधा लीटर तेल बचा है। बाथरूम के बाहर एक नीला कपड़ा भी पड़ा है। बाथरूम को सील कर दिया गया है। एफएसएल टीम जांच कर रही है। पुलिस अब स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button