अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगे ‘हम लेकर रहेंगे आजादी’ नारे तकबीर, अल्लाह हू अकबर जैसे नारे
आंतकी खतरे और माहौल बिगाड़ने का अलर्ट

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों के घेरे में है। एएमयू (एएमयू ) के अंदर फीस वृद्धि के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने ‘हम लेकर रहेंगे आजादी’ के जमकर नारे लगाए। साथ ही नारे तकबीर, अल्लाह हू अकबर जैसे नारे भी लगे। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले एएमयू के इस नजारे ने लोगों को हैरान कर दिया है।
एएमयू में फीस वृद्धि को लेकर चल रहे धरने प्रदर्शन के बीच अचानक माहौल बदल गया। कुछ पूर्व और बाहरी छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी में जमकर आजादी के नारे लगाने लगे। कुछ छात्रों ने नारे लगाए कि हम नोच के लेंगे आजादी, हम तोड़ के लेंगे आजादी, इतना ही नहीं एक पूर्व छात्र ने तिरंगे को लेकर भी अपमानजनक बात कही। इस तरह के तथ्य सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए। फीस वृद्धि के खिलाफ धरना प्रदर्शन किसी और तरफ ही मोड़ ले चुका है।
आंतकी खतरे और माहौल बिगाड़ने का अलर्ट
कुछ दिन पहले दिल्ली शिक्षा मंत्रालय से सेंट्रल यूनिवर्सिटीयों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था कि आतंकी खतरे के साथ-साथ बाहरी लोगों के स्तर से माहौल बिगाड़ा जा सकता है। लोकल स्लीपर सेल के जरिए यूनिवर्सिटियों को टारगेट किया जा सकता है। कुछ संगठन इसमें जुड़े हो सकते हैं जो यूनिवर्सिटी को नुकसान पहुंचा सकते है, ऐसे में अपनी सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करें।
हालांकि एएमयू के अंदर इस तरह के नारे और भड़काऊ भाषण से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संदेह पैदा हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन को काफी संख्या में बाहर से आकर लोगों ने प्रभावित किया।





