हिंदू संगठनों ने आगरा में उठाई आवाज, धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ अभियान, छात्राओं को बांटे त्रिशूल
Hindu organizations raised their voice in Agra, campaigned against conversion and love jihad, distributed tridents to girl students

आगरा/उत्तर प्रदेश। आगरा की दो सगीं बहनों के धर्मांतरण के खुलासे ने लोगों को हिला का रख दिया है। खास बात ये है कि जो लोग धर्मांतरण के इस बड़े रैकेट के संचालक हैं। वे खुद पहले हिंदू थे। कनर्वट होने के बाद अन्य लोगों का ब्रेनवॉश करते हैं। इसे लेकर शुक्रवार को हिंदुत्वादी संगठनों ने सदर क्षेत्र के बीडी जैन गल्र्स कॉलेज के बाहर पाठशाला लगाई। संगठन के लोगों ने हिंदू छात्राओं को धर्मांतरण के प्रति जागरुक किया।
हिंदू संगठन के अवतार सिंह गिल का कहना था कि 6वीं कक्षा से इंटर तक की छात्राओं की उम्र बेहद नाजुक होती है। इस उम्र की लड़कियां अक्सर बहक जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपने बच्चों के साथ समय बिताएं। उन्हें बताएं कि कितनी कुर्बानियों के बाद हम लोग हिंदूत्व को बचा पाएं हैं। इसके लिए सरकार को भी पहल चलानी चाहिए। इसके अलावा अवैध धर्मांतरण के गिरोह में शामिल लोगों के धर्म परिवर्तन करने के पीछे का कारण पता करना चाहिए।
हिंदुत्ववादी संगठन के लोगों ने छात्रों को भगवा पहनाया, उनके हाथों में कलावा पहनाया। साथ ही उनकी रक्षा के लिए त्रिशूल भी भेंट किया। हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर का कहना है कि कम उम्र की लड़कियों को बहला फुसला कर उनका ब्रेनवॉश किया जाता है। आगरा पुलिस ने बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। अब जरूरी है कि अपनी बहन बेटियों की रक्षा की जानी चाहिए नहीं तो ऐसे ही गिरोह चलते रहेंगे। धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाने की जरुरत है।
हिंदुत्ववादी संगठन के लोगों ने छात्राओं को लव जिहाद के बारे में बताया। उन्हें कैसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। किस तरह का प्रलोभन दिया जाता है। दूसरे समुदाय के लोग हाथों में कलावा पहनकर नाम बदलकर दोस्ती करते हैं। प्रेमजाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कर शोषण करते हैं। छात्राओं ने प्रण पाठशाला में प्रण लिया कि वे लव जिहाद से सतर्क रहेंगी।




