भारत में बढ़ते अपराध पर अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी निहायती निंदनीय और गैर जिम्मेदाराना: पंडित अशोक भारतीय

The advisory issued by the US State Department on rising crime in India is extremely reprehensible and irresponsible: Pandit Ashok Bhartiya

गाजियाबाद। भारत में बढ़ते अपराध पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा महिलाओं को अकेले यात्रा न करने की सलाह देने का सामाजिक कार्यकर्ता पंडित अशोक भारतीय ने कड़ा विरोध किया है। पंडित अशोक भारतीय ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में भारत में बढ़ते अपराध विशेष कर बलात्कार की घटनाओं को देखते हुए महिलाओं को अकेले यात्रा न करने की सलाह देना निहायती निंदनीय और गैर जिम्मेदाराना है। मैं पंडित अशोक भारतीय इसकी कठोर शब्दों में निंदा करता हूं शायद डोनाल्ड ट्रंप सठिया गए हैं।अमेरिका का अपने देश में होने वाले अपराधों पर ध्यान नहीं है ,जबकि दूसरे देशों को कटघरे मे खडा करना ट्रंप की बहुत बड़ी भूल है हाल ही में अमेरिका की ट्रैवल एडवाइजरी के अनुसार 2022 में भारत में बलात्कार के भारत के डेढ़ अरब आबादी के बावजूद 31000 मामले दर्ज किए गए जबकि अमेरिका की आबादी भारत से बहुत कम होने के बावजूद भी 141000 मामले दर्ज किए गए। अमेरिका पहले अपने गिरेबान में झांककर देखे व भारत की छवि खराब करने की कोशिश ना करें।
गजप्रस्थ निवासी मैं पंडित अशोक भारतीय अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को ना झुंझलाने की सलाह देता हूं झूठ का झुंझुना बजाना बंद करो ट्रंप क्योंकि अमेरिका शायद भारत के वैश्विक मंच पर तेजी से उभरने भारत के बाजार में विश्व की कंपनियों के उतरने के लिए व्याकुल होने भारत के अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने कोरोना काल में विदेश में वैक्सीन भेजना तथा अपने नागरिकों की जान बचाने वैश्विक मंदी में भी बुलंदी से खड़ा रहने से ट्रंप परेशान हैं और अपनी नाकामी की वजह से अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।
ट्रंप की परेशानी यह है कि कैसे 75 साल पहले आजाद हुआ भारत इतनी उन्नति कर रहा है सस्ते में अंतरिक्ष कार्यक्रम सफलतापूर्वक करता है रक्षा क्षेत्र में निर्यात बढाता भारत ट्रंप जैसी कुंठित मानसिकता की समस्या है। भारत अपने अतिथि को देवता मानता है मैं भारत सरकार से भी तथा राज्य सरकारों से भी सलाह देता हूं की योगी मोदी मॉडल को अपनाकर अपराधों पर अंकुश लगाए तथा बडबोले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को भी भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने तथा भारत के खिलाफ अपनी एडवाइजरी को तुरंत वापस लेने की मैं पंडित अशोक भारतीय सह संयोजक वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ भाजपा महानगर गाजियाबाद उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय व्यापार मंडल सलाह देता हूं वरना अमेरिका का एक दिन नाश निश्चित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button