महाराष्ट्र में बीजेपी नेता के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज

महिला पुलिस अधिकारी को गलत ढंग से छूने का आरोप

पुणे/महाराष्ट्र। पुणे में बीजेपी नेता पर एक महिला पुलिस अधिकारी को गलत तरीके से छूने का आरोप लगा है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने बीजेपी नेता के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। यह घटना केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम के दौरान हुई। महिला अधिकारी की कार्यक्रम में ड्यूटी लगी थी। बीजेपी नेता द्वारा महिला अधिकारी के साथ छेड़खानी के खुलासे से हड़कंप मच गया है। पुलिस के मामला दर्ज करने के बाद बीजेपी ने पार्टी के नेता को पद से हटा दिया है।
पुणे शहर पुलिस की एक महिला अधिकारी ने बीजेपी के पुणे शहर महासचिव प्रमोद विट्ठल कोंधारे पर छेड़छाड़ के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार यह घटना केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के शनिवार वाड़ा इलाके के दौरे के दौरान हुई। कस्बा पेठ के भाजपा विधायक हेमंत रासने भी मौजूद थे। ब्रेक के दौरान रासने पार्टी कार्यकर्ताओं और कुछ ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों के साथ पास की एक चाय की दुकान पर गए। इसी समय भीड़ के बीच कोंधारे ने कथित तौर पर महिला इंस्पेक्टर से छेड़छाड़ की।
पुणे शहर पुलिस में इंस्पेक्टर की पोस्ट पर तैनात महिला अफसर ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता ने एक नहीं बल्कि दो बार छुआ। बीजेपी नेता ने इस तरह छुआ कि वह बहुत अपमानित महसूस कर रही थी। महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद यह पूरा मामला पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के पास पहुंचा। पीड़ित पुलिस इंस्पेक्टर की शिकायत के साथ चाय की दुकान की सीसीटीवी फुटेज जांची गई। इसके बाद पुणे सीपी अमितेश कुमार ने कोंधरे के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस के अनुसार इस संबंधन में एक औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जांच चल रही है।
महाराष्ट्र बीजेपी की नेता चित्रा वाघ ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह बेहद परेशान करने वाला है कि ड्यूटी पर मौजूद एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ इस तरह की अभद्रता की गई। बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने कहा है कि मैं व्यक्तिगत रूप से इस मामले की जांच करूंगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले। उधर छेड़खानी के आरोपी बीजेपी नेता प्रमोद कोंधरे ने आरोपों से इनकार किया और घटना को गलतफहफी बताया है। यह पहली बार नहीं है जब कोंधरे पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। वह पहले भी विवादों में आ चुके हैं। पुणे बीजेपी शहर अध्यक्ष धीरज घाटे के अनुसार कोंधरे को उनके पद से हटा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button