रेलवे के बंद प्रोजेक्ट के विरोध मे सड़कों पर उतरे ब्रजवासी

रंगनाथ मंदिर से नगर निगम तक रैली निकाल जमकर किया विरोध प्रदर्शन

मृत्युंजय द्विवेदी,(मथुरा/उत्तर प्रदेश)। मथुरा-वृंदावन रेल लाइन को शुरू कराने के लिए जन आंदोलन शुरू हो गया है। रविवार को विभिन्न संगठनों के सैकडो लोगों ने रंगनाथ मंदिर से पदयात्रा करते हुए रेल लाइन शुरू कराने की मांग की। यहां बताते चले कि रेलवे बोर्ड ने 2017 – 18 में 402 करोड़ रुपए की लागत से मथुरा वृंदावन रेलवे लाइन को ब्रॉड गेज में बदलने की मंजूरी दी थी। जिसका ठेका वर्ष 2023 में आईएसी कंपनी को दिया गया। जिसके बाद मौजूदा ट्रैक को हटाकर नया ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी।
जिसे लेकर मथुरा में स्थानीय लोगों ने इस नए ट्रैक पर आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कराया था। जिसके बाद अधिकारियों एवं विरोध करने वालों ने बैठक कर इस मार्ग पर रेल लाइन की जगह सड़क मार्ग बनाने की मांग की थी।
जिसको संज्ञान लेते हुए रेल मंत्रालय ने 6 जून 2025 को इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर स्थायी रूप से विराम लगाकर, मथुरा वृंदावन रेलवे लाइन मार्ग पर सड़क मार्ग की मंजूरी पर मोहर लगा दी थी।जिसे लेकर वृंदावन वासियों में आक्रोश व्याप्त है। सरकार की योजना से नाखुश वृन्दावन वासियों ने पुनः रेलवे लाइन शुरू करने के लिए जन आंदोलन शुरू कर दिया है। रविवार को विभिन्न संगठनों के सैकडो लोग सड़को पर उतरकर रेलवे लाइन शुरू करने की मांग करते नजर आए।
गुस्साए लोगों का कहना था कि सरकार वृंदावन में विकास के नाम पर वृंदावन का विनाश करने का काम कर रही है।जो योजना वृंदावन के लिए महत्वकांक्षी होती है ,उसे चंद लोगों के बहकावे में आकर स्थायी रूप से बंद कर दिया जाता है। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार धीरे धीरे वृंदावन के अस्तित्व को खत्म करने का काम कर रही है।लेकिन वृंदावन बासी जाग चुके है। और वह किसी भी कीमत में वृंदावन के अस्तित्व के साथ खिलबाड़ नहीं होने देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button