फतेहपुर में मंदिर के पुजारी और बेटे को दौड़ाकर पीटा

प्रसाद चढ़ाने के बाद 4 लड्डू निकालने पर हुआ बवाल

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में हनुमान मंदिर में रविवार की शाम प्रसाद चढ़ाने के दौरान मारपीट हुई। दरअसल, प्रसाद चढ़ाने के बाद पुजारी ने चार लड्डू निकाल लिए। इससे खफा युवकों ने मंदिर के अंदर ही पुजारी और उनके बेटे की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ितों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया मीडिया में वायरल हो गया। हालांकि परिपूर्ण न्यूज़ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में पुलिस में केस दर्ज कर लिया है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के कठरिया गांव के रहने वाले दीपक तिवारी मौजूदा समय में खागा कोतवाली के नौबस्ता रोड स्थित बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी हैं। वहीं साथ में उनकी पत्नी आरती देवी और बेटा विकास तिवारी भी रहते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम रोज की तरह पुजारी दीपक तिवारी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का प्रसाद चढ़ा रहे थे। यहीं पर पुजारी की उपरोक्त पत्नी और पुत्र भी मौजूद थे।
बताया जा रहा गढ़ी मोहल्ले का रहने वाला एक परिवार मंदिर आया और लड्डू पुजारी दीपक को दिया। पुजारी ने प्रसाद बजरंगबली को चढ़ाकर तीन-चार लड्डू निकालकर रख लिया। बाकी प्रसाद वापस कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज परिवार के लोगों ने पुजारी से गाली-गलौज करने लगे। बेटे विकास के विरोध करने पर मंदिर प्रांगण में ही लात-घूंसों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुजारी पिता के बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ितों ने किसी तरह मंदिर के गर्भगृह में भागकर अपनी जान बचाई। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल जमकर वायरल हो रहा है। हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button