जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का शेख गुंड गांव हुआ नशा मुक्त
'मन की बात' में पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ

श्रीनगर/एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 130वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम को सुनकर समाज की बेहतरी के लिए काम करने की प्रेरणा ली। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के शेख गुंड गांव की जमकर तारीफ की। यह गांव नशा मुक्त हो गया है। शेख गुंड गांव में मादक पदार्थों, तंबाकू और शराब के सेवन जैसी बुराइयां थीं, लेकिन यह गांव अब पूरी तरह से नशा मुक्त हो गया है। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे अनंतनाग के शेख गुंड गांव के बारे में जानकारी मिली। यहां ड्रग्स, तंबाकू, सिगरेट और शराब से जुड़ी चुनौतियां काफी बढ़ गई थीं। इसे देखकर मीर जाफर जी इतना परेशान हो गए थे कि उन्होंने इस समस्या को दूर करने की ठान ली।
उन्होंने गांव के युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी को एकजुट किया। उनकी इस पहल का असर ऐसा हुआ कि वहां के दुकानदारों ने तंबाकू उत्पादों को बेचना ही बंद कर दिया। इस प्रयास से ड्रग्स के खतरे को लेकर भी लोगों में जागरूकता बढ़ी।
वहीं, अखनूर के दौरे के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने वीबीजी रामजी जनजागरण अभियान के तहत ग्राम बैठकों को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इस योजना से गांवों को सशक्त बनाने की दिशा में होने वाले प्रयासों के बारे में जानकारी दी।
इससे पहले मन की बात कार्यक्रम में सत शर्मा ने कहा कि मन की बात प्रधानमंत्री व देश की जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के जरिए नवाचार, राष्ट्रवाद, सामाजिक जिम्मेदारी व लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा करते हैं। आज का एपिसोड भी जनकल्याण व राष्ट्र निर्माण के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। पार्टी के नेता, कार्यकर्ता इससे प्रेरणा लेकर लोगों के समस्याओं को दूर करने के अभियान में तेजी लाएं।




