इंदौर में कोरोना ब्लास्ट! एक दिन में मिले 16 नए पॉजिटिव, 62 मरीज होम आइसोलेशन में, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग तेज

Corona blast in Indore! 16 new positives found in one day, 62 patients in home isolation, contact tracing intensified

इंदौर/मध्य प्रदेश। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। शुक्रवार को शहर में 16 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 104 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक मिले संक्रमितों में से 92 मरीज इंदौर के हैं, जबकि 12 अन्य शहरों से संबंधित हैं। फिलहाल 62 लोग होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को सात मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। नए संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री की जांच की जा रही है। साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर सैंपल लिए जा रहे हैं। संक्रमण के वैरिएंट की पुष्टि के लिए इन सैंपलों को जीनोम सिक्वेंसिंग हेतु भोपाल भेजा जाएगा।
सीएमएचओ डॉ माधव हसानी का कहना है कि फिलहाल सभी कोरोना संक्रमित मरीजों में सर्दी और खांसी हल्के लक्षण हैं।उन्होंने खुद ही टेस्ट करवाया था, जिनमें कोरोना की पुष्टि हुई है। मरीजों की स्थिति सामान्य है।
फिलहाल तीन संक्रमितों का इलाज अलग-अलग निजी अस्पतालों में चल रहा है। इनमें से सभी को अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हैं, पर उनकी हालत स्थिर है। इंदौर में अब तक कोरोना से तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक इंदौर, एक खरगोन और एक रतलाम की निवासी थीं। सभी को अन्य गंभीर बीमारियां भी थी।
शहर में एमवाय हॉस्पिटल और एमआरटीबी अस्पताल में कोरोना की जांच की सुविधा उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण हों, तो तुरंत जांच करवाएं और सावधानी बरतें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button