वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी का संभाला कार्यभार

Senior IPS officer Rajiv Krishna took charge as DGP of Uttar Pradesh

लखनऊ/एजेंसी। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव कृष्ण ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का कार्यभार संभाला। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
वह भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1991 बैच के अधिकारी हैं और प्रशांत कुमार की जगह लेंगे, जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए हैं। राज्य के गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, अपने पूर्ववर्ती की तरह कृष्ण भी राज्य के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक होंगे।
कृष्ण वर्तमान में सतर्कता और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के महानिदेशक (डीजी) के रूप में सेवा दे रहे थे। आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र कृष्ण, आईपीएस में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के अधिकारियों में से एक हैं।
उन्होंने लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), लखनऊ रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी), नोएडा के एसएसपी, लखनऊ जोन के महानिरीक्षक (आईजी) और आगरा जोन के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) सहित कई पदों पर सेवा दी है। वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आईजी (ऑपरेशन) के रूप में भी सेवा दे चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button