महाराणा सांगा जयंती पर करणी सेना का कल आगरा में हल्ला बोल, राज भैया ने दिया समर्थन

On the occasion of Maharana Sanga Jayanti, Karani Sena will protest in Agra tomorrow, Raj Bhaiya gave his support

  • करणी सेना ने आगरा में महाराणा सांगा जयंती पर बड़े आयोजन का ऐलान किया
  • सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ करणी सेना का विरोध जारी
  • राजा भैया के भाई ने जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं को आगरा पहुंचने का आह्वान किया

आगरा/उत्तर प्रदेश। सपा सांसद रामजी लाल सुमन की ओर से दिए गए राणा सांगा गद्दार बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। करणी सेना ने शनिवार को आगरा में बड़े आयोजन का ऐलान किया है। जिसको देखते हुए आगरा पुलिस अलर्ट हो गई है। वहीं, यूपी के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का समर्थन भी करणी सेना को मिल गया है।करणी सेना की ओर से महाराणा सांगा की जयंती 12 अप्रैल (शनिवार) को आगरा में बड़े आयोजन का ऐलान किया गया, जिसमें कई मांगों को रखा गया है। क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने चेतावनी दी है कि अगर शाम पांच बजे तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास की ओर कूच किया जाएगा। इससे पहले करणी सेना ने सपा सांसद के आवास पर 26 मार्च को हल्ला बोला था। इस दौरान जमकर तोड़-फोड़ की गई थी। इसमें कई लोग घायल हुए थे, जिमसें पुलिसकर्मी भी शामिल थे।
12 अप्रैल को राणा सांगा जयंती मनाई जाती है। इसी दिन करणी सेना ने आगरा में बड़े आयोजन का ऐलान करके आगरा पुलिस की धड़कने बढ़ा दी हैं। करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत कई दिनों से ही आगरा में जमे हुए हैं। आगरा में होने वाले आयोजन में तीन लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का अनुमान है। वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार को राजा भैया के भाई एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने जनसत्ता दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगरा पहुंचने का आह्वान किया है।
एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि राजा भैया के निर्देशानुसार समस्त जनता दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि 12 अप्रैल को आगरा पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि गढ़ीरामी, कुबेरपुर मैदान में भारी संख्या में पहुंचें और पूज्य महाराणा सांगा की जयंती को भव्य बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button