कुल्हाड़ी से प्राइवेट पार्ट काटा, घने जंगल में फेंकी लाश, उदयपुर में अवैध संबंध के खौफनाक कांड का खुलासा

Private part cut off with an axe, body thrown in dense forest, horrific case of illicit relationship revealed in Udaipur

उदयपुर/राजस्थान। उदयपुर सायरा थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यहां दो चचेरे भाइयों ने अवैध संबंध के शक में युवक का सिर पत्थर से कुचल दिया और कुल्हाड़ी से उसका पैर और प्राइवेट पार्ट काट डाले। मिली जानकारी के अनुसार परिवार की महिला से अवैध संबंध के शक में 2 चचेरे भाइयों ने इस युवक की हत्या कर दी। शव को घने जंगल में फेंक दिया गया । परिजन 10 दिन से युवक को ढूंढ रहे थे और आखिरकार उन्हें उसका कीड़े लगे शव जंगल में मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
24 फरवरी से लापता रोहित (बदला हुआ नाम) का शव 5 मार्च को जंगल में मिला। शव की हालत बेहद खराब थी और सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। दायां पैर और गुप्तांग भी काट दिए गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि हत्या अनिल (35) और आशीष (32) (बदले हुए नाम) ने की है। ये दोनों चचेरे भाई हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें शक था कि रोहित का उनके परिवार की एक महिला के साथ अवैध संबंध है। इसलिए उन्होंने हत्या की योजना बनाई। 24 फरवरी को रोहित को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गए। वहां पहले उसका सिर पत्थर से कुचला। फिर कुल्हाड़ी से पैर और गुप्तांग काट दिए। शव को वहीं जंगल में फेंक कर फरार हो गए।
SHO प्रवीण जुगतावत ने बताया, “5 मार्च को गोपाल ने अपने भाई रोहित की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को अनिल और आशीष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ‘रोहित का उनके परिवार की महिला से अवैध संबंध था, इसलिए उन्होंने हत्या की योजना बनाई’। पुलिस अब आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button