हापुड़ में स्कूटी सवार की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, 27 टांके लगे

In Hapur, a scooty rider's neck was cut by a Chinese manjha, he got 27 stitches

हापुड़/उत्तर प्रदेश। हापुड़ जिले में शासन की रोक के बाद भी खतरनाक चाइनीज मांजे की गणतंत्र दिवस पर जमकर बिक्री हुई। नेशनल हाइवे-9 पर बाइक सवार लैब बॉय इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 27 टांके आए हैं।‌बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गंदूनंगला निवासी रिजवान हापुड़ में लैब संचालक हैं। रोजाना गांव से हापुड़ बाइक से आते हैं। रविवार देर शाम भी वह लैब बंद कर गांव जा रहे थे। पुराने नेशनल हाइवे-9 पर बक्सर ओवरब्रिज पहुंचते गिर रही पतंग से जुड़ा चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में लिपट गया, हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हापुड़ रेफर कर दिया। हापुड़ के अस्पताल में रविवार की रात उसका ऑपरेशन किया है। उनके 27 टांके आए हैं, अभी भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा चाइनीज मांझा प्लास्टिक के महीन धागे से तैयार किया जाता है। यह बेहद धारदार और मजबूत होता है। इससे कई बार पतंग उड़ाने वाले के हाथ भी कट जाते हैं। यह जानलेवा मांझा तीन हजार मीटर की लंबाई का मात्र 300-400 रुपये में बिक रहा है। वहीं, लोगों के साथ-साथ पक्षियों के पंख, गर्दन और पैर कट जाते हैं।
नगर के गढ़ रोड स्थित भीमनगर, मीनाक्षी रोड, कोठी गेट, पुराना बाजार, फ्री-गंज रोड, स्वर्गआश्रम रोड पर पतंग और मांझों की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। एसडीएम सदर अंकित वर्मा ने बताया कि किसी भी हाल में जानलेवा मांझे की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। शहर में यह मांझा पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो इसे न खरीदें और न ही इसका उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button