‘मीडिया को सच्चाई दिखाना सीखना होगा’, ट्रंप ने अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल को दी धमकी

'Media must learn to show the truth', Trump threatens American newspaper Wall Street Journal

वॉशिंगटन/एजेंसी। मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया समूह वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूज कॉर्प और रुपर्ट मर्डोक के खिलाफ मुकदमा दायर करने की धमकी दी है। दरअसल वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें ट्रंप के एक पुराने पत्र का हवाला दिया गया है। यह पत्र कथित तौर पर अरबपति यौन तस्कर जेफ्री एपस्टीन को लिखा गया था। जेफ्री एपस्टीन ने जेल में आत्महत्या कर ली थी। ट्रंप ने वॉल स्ट्रीट की रिपोर्ट को झूठा बताया और कहा कि मीडिया को सच्चाई दिखाना सीखना होगा।
ट्रंप के आधिकारिक अकाउंट से सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर एक पोस्ट साझा की गई, जिसमें लिखा गया कि ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल और रुपर्ट मर्डोक को राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा निजी तौर पर चेतावनी दी गई है कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा एपस्टीन को लिखा कथित पत्र फर्जी है अगर वे इसे छापते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा किया जाएगा। रुपर्ट मर्डोक ने कहा है कि वे इसका ध्यान रखेंगे, लेकिन उनके पास इसकी ताकत नहीं है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की संपादक एम्मा टकर को भी सीधे राष्ट्रपति ट्रंप और कैरोलिन लेविट द्वारा कहा गया कि कथित पत्र फर्जी है, लेकिन एम्मा टकर सुनना ही नहीं चाहतीं। वे फर्जी, मानहानिकारक खबर के साथ आगे बढ़ रहे हैं। जल्द ही राष्ट्रपति ट्रंप वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूजकॉर्प और रुपर्ट मर्डोक के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगे।’
ट्रंप ने लिखा कि ‘मीडिया को सच्चाई दिखाना सीखना होगा और वे उन स्त्रोतों पर निर्भर नहीं रह सकते, जिनका अस्तित्व ही नहीं है।’ आगे लिखा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप पहले भी कई मीडिया समूहों को मात दे चुके हैं और इस बार वे एक समय महान रहे वॉल स्ट्रीट जर्नल को भी जवाबदेह ठहराने की तरफ देख रहे हैं। ट्रंप ने अखबार की आलोचना करते हुए कहा कि ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल अब बेहूदा हो गया है और इसमें लिखे जाने वाले लेख मानहानिकारक होते हैं, जो उनकी आज के समय में प्रासंगिक बने रहने की बेचैनी को दिखाता है। अगर एपस्टीन मामले में कोई सच्चाई होती तो वामपंथी कॉमी, ब्रेनन और हिलेरी क्लिंटन जैसे लोग पहले ही उसका खुलासा कर चुके होते। यह अब तक फाइलों में दबा नहीं रहता। यह एक और उदाहरण है फर्जी खबर का।’
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें एक पत्र भी साझा किया गया है। दावा है कि यह पत्र साल 2003 में ट्रंप द्वारा कुख्यात यौन तस्कर जेफ्री एपस्टीन को ये कथित अश्लील पत्र लिखा था। न सिर्फ ट्रंप ने बल्कि एपस्टीन के कथित कई दोस्तों ने उसे ऐसे पत्र लिखे थे। इस पर निर्वस्त्र महिला की तस्वीर भी बनी थी। इस पर ट्रंप ने सफाई देते हुए कहा कि ‘मैंने अपने जीवन में कभी कोई तस्वीर नहीं बनाई। मैं महिलाओं की तस्वीर नहीं बनाता। ये मेरी भाषा ही नहीं है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button