संभल में जामा मस्जिद के पास बन रही पुलिस चौकी

हर-हर महादेव की गूंज के बीच महिलाओं ने चलाए फावड़े

  • संभल जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी की नींव रखी गई
  • महिलाओं ने चलाए फावड़े, जय बजरंग बली की नारेबाजी
  • संभल हिंसा में पांच की हुई थी मौत, पुलिसकर्मी समेत कई घायल

संभल/उत्तर प्रदेश। शाही जामा मस्जिद के पास संभल पुलिस प्रशासन की देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस चौकी बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। शनिवार को एएसपी श्रीश चंद्र ने यहां पहुंचकर विधि विधान से पुलिस चौकी की नींव रखते हुए भूमि पूजन किया। इस मौके पर कई महिलाओं ने अपने हाथों से फावड़ा चलाया। हर हर महादेव और जय बजरंग बली के नारे भी लगाए।बीते 24 नंवबर को संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के सर्वे के दौरान यहां हिंसा हुई थी। हिंसा में उपद्रवियों ने पथराव, आगजनी और गोलीबारी की थी। इस बवाल में पांच लोगों की जानें चली गई। वहीं 29 से ज्यादा पुलिस कर्मी व अन्य लोग घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने उपद्रवियों को चिह्नित कर उनकी धर पकड़ की और लगातार पहचान कर जेल भेजने और कानूनी कार्रवाई का काम किया जा रहा है।
एएसपी श्रीश चंद्र ने बताया कि संभल के आसपास जो रहने वाली फोर्स है, उसकी आवासीय व्यवस्था के लिए पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और इसके नाम को लेकर भी कार्रवाई चल रही है। आचार्य पंडित शोभित शास्त्री का कहना है कि विधि विधान से भूमि पूजन किया गया है। चूंकि किसी भवन के निर्माण कार्य से पूर्व वास्तु देवता मंडल का पूजन किया जाता है। यहां पुलिस चौकी निर्माण की भूमि की नींव खोदने से पहले गर्व गृह से प्रार्थना की और पूजा अर्चना कर नींव का काम शुरू कराया गया है।
पुलिस चौकी के नाम पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर पुरोहित ने कहा कि यह प्रशासनिक निर्णय है। यदि इस पुलिस चौकी का नाम सत्यवृत रखा जाए तो बहुत अच्छा होगा क्योंकि सतयुग में संभल का नाम सत्यवृत था। सत्यवृत का अर्थ है कि सत्य का संकल्प लीजिए। झूठ से बचिए और सत्य पर चलिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button