महादेव आटो संघ ने विधानसभा चुनाव में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन की घोषणा की

आटो चालकों ने 2013 से ही अरविंद केजरीवाल को समर्थन दिया पर खेदपूर्ण है की केजरीवाल सरकार ने 10 साल में इन्हे कोई आधारभूत सुविधा नही दी -- हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली। दिल्ली में आटो चालकों की एक बड़ी संस्था महादेव आटो संघ के पदाधिकारीयों राजेन्द्र सोनी, पुनित वोहरा, श्री सागर एवं कपिल कुमार ने आज दोपहर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा एवं अन्य पार्टी नेताओं से भेंट की।
महादेव आटो संघ पदाधिकारी विशेष रूप से भाजपा के समर्थन के बैनर लगे 600 से अधिक आटो रिक्शा का कारवां लेकर दिल्ली भाजपा के पंत मार्ग स्थित कार्यालय पहुंचे और महादेव आटो संघ के हजारों सदस्य आटो चालकों के भाजपा को समर्थन का पत्र श्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजकुमार भाटिया एवं निगम पार्षद श्री संदीप कपूर भी उपस्थित थे और सभी ने आटो चालकों को पटका एवं साफा पहना कर भाजपा परिवार में अभिनंदन किया।
इस अवसर पर श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा की आटो चालकों ने 2013 से ही अरविंद केजरीवाल को समर्थन दिया पर खेदपूर्ण है की केजरीवाल सरकार ने 10 साल में इन्हे कोई आधारभूत सुविधा नही दी है। ना इनके काम करने की परिस्थितियां आसान हुई ना इनके परिजनों का जीवन बेहतर करने को कुछ किया जिससे आज हजारों हजार आटो एवं अन्य कैब चालक रूष्ट हैं।
श्री मल्होत्रा ने कहा की भाजपा दिल्ली में सत्ता में आयेगी तो आटो चालकों एवं ओला ऊबर कैब सभी के चालकों को एक साल में वैटिंग स्टैंड, रात के लिए सुरक्षित वाहन पार्किंग और जीवन बीमा योजना देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button