नोएडा पहुंची बांग्लादेश की सोनिया अख्तर, गोद में 1 साल का बच्चा भी, पाकिस्तान वाली सीमा की तरह एक और केस!

नोएडा। पाकिस्तान से प्रेमी के पास नोएडा चली आई सीमा हैदर का मामला अभी मीडिया की सु्र्खियों में है ही। इस बीच बांग्लादेश से भी एक अन्य महिला अपने एक साल के बच्चे को लेकर नोएडा पहुंच गई है। सोनिया अख्तर नामक महिला ने आरोप लगाया है कि नोएडा निवासी युवक ने 3 साल पहले उसके साथ शादी की थी। अब वह साथ रहने से इनकार कर रहा है।
नोएडा में सोमवार को पुलिस ने बांग्लादेश से आई एक महिला और उसके बच्चे को फिलहाल कस्टडी में ले लिया है। सोनिया अख्तर नामक महिला ने आरोप लगाया कि नोएडा के युवक से 3 साल पहले शादी रचाई थी। नोएडा के सौरव कांत तिवारी से बांग्लादेश में तीन साल पहले शादी की थी। उसका कहना है कि नोएडा में पति के साथ रहना चाहती है।
सोनिया ने बताया कि पति ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। सोनिया ने पति पर इंडिया में दूसरी महिला से शादी कर के रहने का आरोप भी लगाया। अब अपने एक साल के बच्चे के साथ नोएडा पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही है। पुलिस इन सभी आरोप और महिला की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button