जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, पोर्टर की मौत, चार जवान घायल

Terrorist attack on army vehicle in Baramulla, Jammu and Kashmir, porter killed, four soldiers injured

श्रीनगर/एजेंसी। जम्मू कश्मीर के गांदरबल में गुलमर्ग बोटा पाथरी में भारतीय सेना के वाहन पर हमला की घटना सामने आई है। इस हमले में चार जवान घायल हो गए और एक पोर्टर की मौत हो गई। घायल जवानों को उपचार के लिए भेजा गया है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सेना के एक वाहन पर आतंकवादी हमला हुआ। जो एक काफिले का हिस्सा था। इसमें एक सिविलियन पोर्टर की मौत हो गई। हमले में चार जवान घायल भी हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक यह हमला एक पोस्ट से दूसरे पोस्ट में मूवमेंट के दौरान हुआ। यह घटना पुलवामा के बटगुंड त्राल इलाके में आतंकवादियों द्वारा एक मजदूर को गोली मारकर घायल करने के कुछ ही घंटों बाद हुई।
जानकारी के अनुसार आतंकियों ने बोटा पथरी में सेना के एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया है। एक अधिकारी ने बताया कि बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास बूटा पथरी इलाके के नागिन ढोक के पास 18 आरआर के वाहनों पर एक एकदम से हमला किया गया। इसमें सेना के जवान तथा एक पोर्टर घायल हुए। बाद में पोर्टर की मौत हो गई। सेना ने इसकी पुष्टि की। घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है। अतिरिक्त टीमों को मौके पर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने एकदम से वाहन पर हमला किया और इलाके में छिप गए है। अब यह देखा जा रहा है कि हमला करने के लिए आतंकी किस तरफ से आए थे।
पिछले एक सप्ताह से कश्मीर में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। पहले आतंकियों ने गांदरबल जिले में एक साथ सात लोगों की हत्या कर दी थी। गुरुवार को भी एक गैर स्थानीय निवासी पर हमला किया गया है। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इसमें आतंकियों गतिविधियों के मद्देजर गांदरबल हमले के बाद घाटी में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर की स्थिति पर नजर रख रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button