कानपुर में भीषण हादसा, ट्रॉला और डंपर के बीच कार हुई चकनाचूर, 4 छात्रों समेत 5 की मौत

Horrible accident in Kanpur, car crushed between trolley and dumper, 5 people including 4 students died

कानपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर में सोमवार सुबह भीषण हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। सभी मृतक एक ही कार में सवार थे। यह हादसा पनकी थाना क्षेत्र के भौति हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि मरने वाले चार छात्र पीएसआईटी कॉलेज के थे। इनमें से दो छात्राएं हैं। मृतकों की पहचान प्रतीक सिंह, गरिमा, सतीश, आयुषी और चालक विजय साहू के रूप में हुई है।कानपुर में नेशनल हाईवे 2 पर यह भीषण एक्सीडेंट हुआ। आगे चल रहे ट्राला के अचानक ब्रेक मारने से पीछे चल रही कार उसमें जा घुसी। पीछे से आ रहे डंपर ने भी कार में टक्‍कर मार दी। इस तरह डंपर और ट्राला के बीच कार फंस गई। मौके पर पुलिस और फायरबिग्रेड की टीम पहुंच गई है। कानपुर-इटावा एलिवेटेड हाईवे पर भौती ढाल के पास हुआ।
चश्‍मदीदों का कहना है कि कार के आगे चल रहे ट्रॉले ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस वजह से उसमें पीछे से आ रही तेज रफ्तार ऑल्‍टो कार जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से पिचक गई। उसमें सवार लोग कार के अंदर ही फंस गए। हाइवे से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह उन्‍हें बाहर निकाला लेकिन तब तक सबकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button