महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले का वादी अमर गिरी फरार

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश। बहुचर्चित केस अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले के वादी और मुख्य गवाह अमर गिरि के विरुद्ध कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। जिला जज संतोष राय की कोर्ट में महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में अमर गिरि की गवाही चल रही थी। पहली डेट पर गवाही देने के बाद से ही अमर गिरि दुबारा कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। कोर्ट में लगातार अनुपस्थित होने पर कोर्ट ने पहले जमानती वारंट जारी किया था।
सीबीआई के कांस्टेबल विजय सिंह मीना और जार्ज टाउन थाने के सिपाही शैलेश कुमार ने संत अमर गिरि के दर्ज पते बाघम्बरी गद्दी अल्लापुर पहुंचे। वहां पर मौजूद पुलिस गार्ड और मन्दिर के अन्य लोगों से पूछताछ किया तो पता चला कि संत अमरगिरि काफी दिनो से यहां पर नहीं आए हैं। और उन लोगों को अमर गिरि के बारे में कुछ भी पता नही है। इतना ही नहीं अमर गिरि बाघम्बरी गद्दी से कब और कहाँ गए ये भी नहीं मालूम है। सीबीआई कांस्टेबल को वहां से शिष्य अमर गिरी का मोबाइल नम्बर भी नहीं मिला। जिसकी वजह से जमानती वारंट का तामील नहीं हो पाया।
जिसकी लिखित रिपोर्ट सीबीआई द्वारा 3 नवम्बर को जिला जज की कोर्ट में पेश किया गया। जिस पर डीजीसी क्राइम गुलाब चन्द्र अग्रहरि ने शुक्रवार को न्यायहित में वादी व प्रमुख गवाह अमरगिरि के विरुद्ध गैर जमानती एनबीडब्ल्यू जारी करने की प्रार्थना जिला जज संतोष राय की कोर्ट से किया था। जिस पर शनिवार को जिला जज संतोष राय ने अमर गिरी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया। तथा गवाही की अगली डेट 22 नवम्बर तय कर दिया। अब देखना यह है कि क्या सीबीआई और प्रयागराज पुलिस फरार अमर गिरी को पकड़ कर कोर्ट में पेश कर पाती है।
बता दें कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी के महंत रहे नरेंद्र गिरि 20 सितंबर 2021 को मठ के अतिथि कक्ष में फंदे से लटके मिले थे। सुसाइड नोट के आधार पर अमर गिरि की ओर से आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कराने पर महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि,पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी और उसके पुत्र सुशील तिवारी को गिरफ्तार किया गया था। शिष्य आनंद गिरि चित्रकूट जेल में बंद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button