गाजियाबाद में किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म किया, तीन आरोपी पकड़े

Teenage girl gang raped in Ghaziabad, three accused arrested

लोनी/गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 16 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपियों के दोस्तों पर भी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया है।
कॉलोनी में रहने वाली किशोरी ने पुलिस को बताया कि उनकी चांद के साथ दोस्ती है। चांद ने पहले तो शादी का झांसा दिया फिर उनके साथ दुष्कर्म किया। बाद में चांद ने शादी से इन्कार कर दिया फिर उन्होंने चांद के दोस्तों से बात की। दोस्तों ने उन्हें धोखे से ऑफिस पर बुलाया। वह ऑफिस गई तो आरोपियों ने उनके साथ संबंध बनाए। वह अपनी जान बचाकर वहां से भागी। चांद अपने दोस्तों के साथ मिला हुआ है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चांद को गिरफ्तार कर लिया है। चांद के दो नाबालिग दोस्तों को भी पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button