बस मार्शलों को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बीजेपी विधायक के पैरों में गिरे आप के मंत्री
High-voltage drama over bus marshals, AAP minister falls at feet of BJP MLA

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बस मार्शल्स की नियुक्ति को लेकर कैबिनेट नोट पास कराया है। इस नोट में मार्शल को तुरंत बहाल करने की मांग की गई है। इस नोट को लेकर सीएम आतिशी अपनी कैबिनेट मंत्रियों के साथ एलजी आवास की तरफ निकलीं। इससे पहले एलजी के पास जाने के मुद्दे पर जमकर राजनीति हुई।
वहीं राजभवन जाने के मुद्दे पर बीजेपी विधायकों के भागने का आरोप लगा। दिलीप पांडेय ने कहा कि बस मार्शलों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा कैबिनेट नोट पास होने के बाद भाजपा वाले फिर भागने के फिराक में थे, जिन्हें रोकने के लिए हमें जमीन पर लोटना पड़ा। गेट पर घेर कर फिर रोक पाएं उन्हें हम। अब एलजी हाउस की तरफ रवाना हैं हम लोग! आज हम लोग बस मार्शल्स के लिए न्यायोचित रोजगार लेकर ही दम लेंगे। इंकलाब ज़िंदाबाद।’
वहीं, बस मार्शलों पर दिल्ली कैबिनेट ने अपनी पीसी निरस्त कर दी है। मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट एलजी से मिलने के लिए राज निवास के लिए निकली, कई विधायक भी साथ गए हैं। वहीं मनीष सिसोदिया ने बताया- दिल्ली के बस मार्शलों की नौकरी बहाल कराने के लिए नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता की गाड़ी में पांच बीजेपी विधायकों के साथ एलजी से मिलने जा रही हैं।




