दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में बिजनेसमैन के घर में करोड़ो की चोरी के मामले में पीएसओ विकास गिरफ्तार
PSO Vikas arrested in the case of theft of crores from a businessman's house in Greater Kailash, Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में रहने वाले कारोबारी के घर 1.25 करोड़ रुपये की चोरी की वारदात का पुलिस ने ऐसा खुलासा किया। इस मामले में चोरी किसी और ने नहीं बल्कि उसकी जान की रक्षा करने के लिए तैनात PSO ने धोखा देकर अंजाम दे दिया। ग्रेटर कैलाश पुलिस ने मामले से पर्दा हटाते हुए जांच के बाद आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 70 लाख कैश, 55 लाख के जेवरात और एक गाड़ी बरामद किया।
डीसीपी अंकित चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेटर कैलाश में रहने वाले कारोबारी ने 29 सितम्बर को अपने घर में बड़ी चोरी की वारदात के बारे में पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह 22 से 28 सितम्बर तक परिवार के साथ भारत से बाहर छुट्टियों पर गया था। इस दौरान उनके घर से लगभग 1.25 करोड़ कैश और ज्वैलरी चोरी कर लिए। सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार, पवन पटेल, सहायक सब इंस्पेक्टर कमलेश की टीम ने सीसीटीवी फुटेज से जांच की। जिसमें पता चला की आरोपियों ने सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ किया है।
बिजनेसमैन के घर के पास लगे दूसरे सीसीटीवी में 25 सितम्बर की रात को 2 बजे एक शख्स बिजनेसमैन के घर की तरफ गाड़ी से आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने उस फुटेज को पीड़ित बिजनेसमैन को जैसे ही दिखाया, उसने अपने PSO को पहचान लिया। फिर पुलिस ने उसकी जानकारी निकाली और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बागपत, यूपी स्थित उसके घर से 70 लाख रुपये और 55 लाख की ज्वैलरी बरामद कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह खुद लग्जरी लाइफ जीना चाहता था। इसलिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।




