बरेली में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 मकान जमींदोज, मलबे में दबे 3 लोगों की मौत

Explosion in illegal firecracker factory in Bareilly, 8 houses razed to the ground, 3 people died under the rubble

बरेली/उत्तर प्रदेश। बरेली में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है। इस हादसे में अब तक तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। इस घटना में आठ मकान के जमींदोज होने की भी सूचना है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। बरेली जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर सिरौली में यह घटना घटी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं।पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स और अधिकारी पहुंची और लोगों को बचाने का अभियान शुरू किया गया। सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में हादसे की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को अब तक मलबे से निकलवा कर अस्पताल पहुंचाया है। अन्य मकानों के मलबों को हटाया जा रहा है। लोगों से इसमें फंसे हुए लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
बरेली पुलिस की ओर से इस संबंध में बयान सामने आया है। पुलिस अधिकारी मोहम्मद अजमल खां ने घटना के संबंध में बताया कि घटनास्थल पर अभी राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। घटना में अब तक तीन लोगों के मौत की पुष्टि पुलिस की ओर से की गई है। वहीं, पांच लोगों को मलवे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पटाखा फैक्ट्री के ब्लास्ट में 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी राकेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस बल के साथ बातचीत की। अधिकारियों से पूरी घटना का विवरण लिया। इस मामले में सामने आया है कि लाईसेंसी नासिर के घर पर पटाखे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान विस्फोट हो गया।
मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर मलवा हटाया जा रहा है। दबे हुए लोगों को निकले जाने की कोशिश की जा रही है। बुधवार शाम ग्राम कल्याणपुर में अचानक धमाकेदार विस्फोट हुआ आसपास अफरा-तफरी फैल गई। विस्फोट इतना तेज था कि आधा दर्जन मकान गिर गए, जिसमें तीन महिलाएं दब गई और पांच लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि पाठक का फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही थी।
बरेली पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि तबस्सुम पत्नी वाहिद निवासी कल्यालणपुर थाना सिरौली, बरेली, रुखसाना पत्नी रुखसार निवासी कल्याणपुर थाना सिरौली, बरेली, एक अन्य मृतक जिसके नाम की जानकारी की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में रहमान शाह पुत्र जोगली शाह निवासी कल्याणपुर थाना सिरौली, बरेली, छोटी पत्नी रहमान शाह निवासी कल्याणपुर थाना सिरौली, बरेली, फातिमा पत्नी नाजिम निवासी कल्याणपुर थाना सिरौली, बरेली, सितारा पत्नी नासिर निवासी कल्याणपुर थाना सिरौली, बरेली घायल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button