‘वंदे मातरम कहने में परेशानी तो देश छोड़ दो’ स्वतंत्रता दिवस पर बोले पंडित धीरेंद्र शास्त्री
'If you have problem in saying Vande Mataram then leave the country' said Pandit Dhirendra Shastri on Independence Day

छतरपुर/मध्य प्रदेश। स्वाधीनता की 77वीं वर्षगांठ पर छतरपुर जिले के राजनगर में अपने स्कूल पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने तिरंगा फहराया। इस दौरान वह काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के लिए बहुत जरूरी है। हम इसका समर्थन करते हैं। इसी दौरान उन्होंने वन्दे मातरम विवाद पर भी सख्त रवैया अपनाते हुए फैसला सुना दिया है।
मीडिया से बातचीत के दौरान बाबा बागेश्वर ने कहा कि इस स्कूल में आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। जिस विद्यालय में पढ़ाई की है, उसी में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराने का मौका मिला है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि स्कूल में आकर पुरानी यादें ताजा हो गई। बागेश्वर बाबा ने मीडिया के सामने खान सर को लेकर आए। फिर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इन्होंने हमें शिक्षा दी है। बचपन से ही उनका स्नेह मिलता रहा है। इससे बड़ा सौभाग्य मेरे लिए क्या हो सकता है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा चलाए जा रहा अभियान हर घर तिरंगा अभियान अद्भुत है। राष्ट्र सर्वोपरि है। देश नहीं तो कुछ नहीं है। देश तो बहुत जरूरी है। जय हिंद और तिरंगा तो बेहद जरूरी है। इसी दौरान बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जिन्हें वंदे मातरम कहने में परेशानी है उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।
देश के युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं कि आप पढ़ते कहां हैं। महत्वपूर्ण यह है कि आप सोच कैसी रखते हैं। अगर आपकी सोच अच्छी है तो आप जरूर राष्ट्र के लिए अच्छा करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे लिए इससे बड़ा गौरव क्या होगा जहां मैंने शिक्षा हासिल की, वहीं आया हूं। इसलिए कुछ ऐसा कीजिए कि एक दिन अपने स्कूल में झंडा फहराने का अवसर मिले।




