छपरा में पकड़ा गया सॉल्वर गैंग, 20 ब्लैंक चेक और उम्मीदवारों के ओरिजनल डॉक्यूमेंट बरामद

Solver gang caught in Chhapra, 20 blank cheques and original documents of candidates recovered

छपरा/बिहार। बिहार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने की फिराक में थे। ये घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के राम जानकी मंदिर के पास हुई। गैंग का सरगना कृष्णकांचत अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस के मुताबिक, सारण के एसपी कुमार आशीष को सूचना मिली थी कि कुछ लोग वाट्सऐप ग्रुप के जरिए परीक्षा में गड़बड़ी की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और भगवान बाजार थाना स्थित राम जानकी मंदिर के पास एक कोचिंग सेंटर पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने पंकज सिंह, विवेक कुमार और अनूप कुमार यादव को गिरफ्तार किया। इनके पास से कई छात्रों के असली प्रमाण पत्र, 20 खाली चेक, दो पासबुक, तीन मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और एक लैपटॉप बरामद हुआ है। एडिशनल एसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी राम जानकी मंदिर के पास स्थित ‘रचित कॉम्पिटेटिव पॉइंट’ नाम के कोचिंग सेंटर से जुड़े हुए हैं। इस गैंग का सरगना कृष्णकांत है, जो इस कोचिंग सेंटर का संचालक भी है।
पुलिस के अनुसार, ये गैंग छात्रों से छह लाख रुपए लेकर उन्हें परीक्षा पास कराने का वादा करता था। इसके लिए ये लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखने के दौरान उन्हें इस गैंग के बारे में जानकारी मिली। एक वाट्सऐप ग्रुप में परीक्षा से जुड़ी बातचीत के आधार पर पुलिस ने ये कार्रवाई की।
एडिशनल एसपी राज किशोर सिंह ने कहा, ‘आज होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क थी। पुलिस ने कोचिंग संस्थान में छापेमारी करने पहुंची, जहां से तीन लोग गिरफ्तार किए गए।’
पुलिस ने बताया कि ये गैंग छात्रों से डील करता था। पुलिस के अनुसार, ‘सभी छात्र-छात्राओं से 6 लाक में यह लोग डील कर परीक्षा में पास कराने का दावा करते थे। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए छात्र-छात्राओं को परीक्षा में मदद पहुंचाई जाती थी। लेकिन इस बार परीक्षा के पहले ही पुलिस ने इनके खेल का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस फिलहाल फरार सरगना की तलाश कर रही है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button