महाराष्ट्र में भारी बारिश, नासिक और पुणे में बाढ़ की स्थिति

Heavy rains in Maharashtra, flood situation in Nashik and Pune

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण पुणे और नासिक समेत कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। नासिक के मालेगांव में गिरना नदी का जलस्तर बढ़ने से 12 लोग फंसे हुए हैं। एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की आपदा प्रतिक्रिया टीमें मौके पर हैं और फंसे हुए लोगों को बचाने की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा पुणे के एकता नगर में एक बार फिर पानी भर गया है। जानकारी के अनुसार, सीएम एकनाथ शिंदे सोमवार को पुणे का दौरा करेंगे। पुणे महानगर पालिका के डिप्टी कमिश्नर माधव जगताप ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। पुणे महानगरपालिका की ओर से यहां बहुत तरह के इंतजाम किए गए हैं। हमारे सभी कर्मचारी, अधिकारी, मेडिकल टीम यहां तैनात हैं, हमें यहां भारतीय सेना से भी मदद मिल रही है। एकता नगर में फायर ब्रिगेड राहत कार्य में जुटी है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 48 घंटों में नासिक में 250 मिमी बारिश हुई। रविवार देर रात गंगापुर बांध में 86 फीसदी पानी भर गया और इस कारण डैम के गेट खोल दिए गए। बारिश के कारण गोदावरी नदी भी उफान पर है। नदी के कैचमेंट एरिया में बने मंदिर पानी में डूब गए। इस बीच गोदावरी का जलस्तर बढ़ने के बाद 29 वर्षीय एक व्यक्ति लापता है। प्रशासन ने रविवार को ही गोदावरी किनारे लगाई कई दुकानों को हटा दिया। पुलिस प्रशासन ने लोगों से फोटो लेने या घूमने के लिए गोदावरी नदी के किनारे नहीं जाने की अपील की है।
भारी बारिश के लिए पुणे में एकता नगर में एक बार फिर बाढ़ आ गई। करीब 15 दिन पहले भी पुणे के कई इलाकों में पानी भर गया था। प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान में मदद के लिए सेना को भी बुलाया गया है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे सोमवार को पुणे में जलभराव वाले इलाकों का दौरा करेंगे। वह सिंघाड़ रोड इलाके का निरीक्षण करेंगे और बाढ़ पीड़ितों से बात करेंगे। भारी बारिश के कारण पालघर जिले में कई सड़क हादसे होने की खबर है। पुलिस के अनुसार कि विजिबिलिटी कम होने के कारण चार तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गईं और सात लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। इस बीच मौसम विभाग ने पुणे, नासिक, पालघर, ठाणे, रायगढ़, सतारा और रत्न गिरी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से खतरनाक वॉटरफॉल और नदी किनारे नहीं जाने की हिदायत दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button