बस्‍ती के बंद पड़े घर में घूमते मिले 26 ‘बेबी’ अजगर, देखने वालों के उड़ गए होश

बस्ती/उत्तर प्रदेश। यूपी के बस्‍ती जिले में बंद पड़े घर में अजगर के बच्चों ने बसेरा बना रखा था। एक कमरे में 26 की संख्या में अजगर के बच्चे मिलने से हड़कंप मच गया। अजगर को बाहर निकालने के लिए जेसीबी बुलाई गई। घर की दीवार तोड़ कर कमरे की जेसीबी से खुदाई करके अजगर के बच्चों को पकड़ा गया। काफी तलाश के बाद भी मादा अजगर का पता नहीं चल सका। अजगर के बच्‍चों को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी भीड़ उमड़ पड़ी।यह घटना बनकटी ब्लॉक के ठाकुरापार गांव की है। जयप्रकाश अग्रहरि के बंद पड़े घर में मादा अजगर ने 26 की संख्या में बच्चों को जन्म दिया था। बुधवार की सुबह अजगर के बच्चे घर के बाहर रेंग रहे थे कि अचानक पड़ोसी बाबू यादव की नजर पड़ी तो वह डर गए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर मौके पर काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने मकान मालिक जय प्रकाश अग्रहरि को फोन करके मामले की जानकारी दी।
जय प्रकाश जब अपने बंद मकान पर पहुंचे और शटर खोला तो देखा ढेर सारे अजगर के बच्चे घर में इधर उधर घूम रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जेसीबी की सहायता से अजगर के बच्चों का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान मादा अजगर की तलाश की गई पर वह नहीं मिली। रेस्‍क्‍यू के दौरान गहमागहमी की स्थिति बनी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button