प्रेम-प्रसंग में प्रेग्नेंट हुई गर्लफ्रेंड की गर्भपात की गोली से हुई मौत, प्रेमी-प्रेमिका की मां समेत 6 पर मामला दर्ज

Girlfriend who got pregnant in love affair died due to abortion pill, case registered against 6 including mother of lover and girlfriend

रीवा/मध्य प्रदेश। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के पहले ही प्रेमिका का गर्भ ठहर गया। इस बात की जानकारी लड़की मां को लग गई। लड़की की मां ने लड़के और उसके परिजनों को इसके बारे में बताया। आपसी सहमति से दोनों पक्ष गर्भपात कराने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद गर्भपात कराने के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी एंव प्रेमिका की मां समेत 6 लोगों को आरोपी बना कर गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रेमिका का प्रेम प्रसंग रीवा शहर के पुष्पराज नगर में रहने वाले सुजल साकेत से चल रहा था। इसी दौरान शारीरिक संबंध स्थापित करने दौरान प्रेमिका गर्भवती हो गई। शादी से पहले प्रेमिका के गर्भवती होने से समाज में बदनामी का डर देख प्रेमिका की मां ने प्रेमी से सम्पर्क किया। दोनों पक्षों के लोगों ने रीवा के फूलमती मंदिर के पास रहने वाली आशा कार्यकर्ता रेनू सिंह परिहार से सम्पर्क किया और गर्भपात करने उसके घर पहुंच गए।
आशा कार्यकर्ता रेनू ने युवती को गर्भपात कराने के लिए टेबलेट खिलाई, जिससे हालत बिगड़ने लगी। घबराकर उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच के दौरान प्रेमी सुजल साकेत और उसकी मां, चाचा-चाची सहित प्रेमिका की मां और उपचार करने वाली महिला को पुलिस ने दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button