दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर का फर्दाफाश, नौ महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार,32 मोबाइल और 48 फर्जी सिम बरामद

नई दिल्ली/एजेंसी। सरकारी योजना के तहत लोन देने के नाम पर देश भर के 400 से अधिक लोगों से चीटिंग करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा है। इसमें 9 महिला सहित 20 लोगों को साउथ डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। यह लोग फर्जी कॉल सेंटर खोलकर महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान, तमिलनाडु, झारखंड, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में ठगी कर चुके है।
ठगों के पास से 32 मोबाइल फोन बरामद
अभी तक की जांच में करीब 40 लाख से अधिक की ठगी का पता चला है। यह लोग सरकारी लोन देने के नाम पर पीड़ित के बैंक का सारा डिटेल लेते थे और ठगी करते थे। उनके पास से 32 मोबाइल फोन, 48 फर्जी सिम, 04 लैपटॉप, डोंगल, 25 रजिस्टर, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेक बुक, 23 बैंक खातों का डिटेल 02 मोटरसाइकिल और 01 कार बरामद की गई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकेश, राहुल, राजेश, दीपक, राहुल, राज पांडे, मो शाहकार, मो इमाम और अंकुर धुरिया के रूप में हुई है। कालकाजी निवासी विकेश मास्टर माइंड है।
डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि साकेत के लाडो सराय इलाके में एक फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। सूचना के बाद टीम बनाई गई और छापेमारी कर 9 महिला समेत 11 टेली कॉलर को पकड़ लिया गया। बाद की पूछताछ में पता चला कि कॉल सेंटर कर्मी संभावित ग्राहकों के मोबाइल नंबरों पर फर्जी फोन कॉल करने, उन्हें सरकारी योजनाओं के तहत गलत लोन देने की पेशकश करने में लगे हुए थे। वही मास्टर माइंड विकेश समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में पता चला कि यह लोग फर्जी आईडी से पहले फर्जी सिम लेते थे। फिर ग्राहकों को सरकारी योजना के तहत लोन देने का झांसा देते थे। फिर उन्हें 100 रुपए का ऑनलाइन टोकन भुगतान करने को कहते। जब पीड़ित भुगतान करता तो त्रुटि आ जाता था। फिर पीड़ित को कटौती की गई राशि का मैसेज साझा करने को कहते। उसके बाद पीड़ित के अकाउंट का सारा डिटेल उनके पास आ जाता था। फिर वह पीड़ित को पुन प्रयास करने के लिए कहते थे। फिर उनके बैंक खाते में 100 रुपए के बदले खाते में रखा सारे अमाउंट भर ठगी कर लेते थे।




