अलीगढ़ में दरोगा की पिस्‍टल में फंसी गोली चली, पेट चीरते हुए सिपाही के सिर में लगी, मौके पर मौत

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ में गोकशों पर दब‍िश देने गई पुलिस और एसओजी की टीम एक हादसे का शिकार हो गई। गश्‍त के दौरान टीम में शामिल दरोगा की पिस्‍टल में गोली फंस गई। उसे निकालने की कोशिश में एक दरोगा के पेट में गोली लग गई और एसओजी टीम के एक सिपाही के सिर में गोली लग गई। स‍िपाही की मौत हो गई। दरोगा की हालत गंभीर है, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।जानकारी देते हुए एसएसपी संजीव सुमन ने बताया की घटना बुधवार देर रात 1 बजे की है। गोकशी के अभियुक्तों की तलाश में थाना गांधीपार्क, गभाना और एसओजी की संयुक्त टीमें दबिश दे रही थीं। दबिश के दौरान दरोगा मजहर हसन की पिस्टल में गोली फंस गई थी। उसे दूसरे दरोगा राजीव कुमार अनलॉक करने लगे।
इसी बीच पिस्टल से अचानक गोली चल गई जो राजीव कुमार के पेट में लगते हुए पास में खड़े मुख्य आरक्षी याकूब (एसओजी) के सिर में जा लगी। घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्‍टरों ने मुख्य आरक्षी याकूब को मृत घोषित कर दिया। कुछ महीने पहले ऐसे ही एक घटना थाना कोतवाली में हुई था जहां एक आम महिला को अपनी जान गवानी पड़ी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button