मुजफ्फरनगर कावड़ मार्ग पर मुस्लिम होटलों से हिंदू देवी-देवताओं के नाम हटवाने की मांग

मुजफ्फरनगर/उत्तर प्रदेश। श्रवण मास के मद्देनजर जनपद में पवित्र गंगा जल हरिद्वार से लेकर आ रहे कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो चुका है। शिव सेना ने कलक्ट्रेट पहुंच कर मांग उठाई कि कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित मुस्लिम होटलों से हिेंदु देवी-देवताओं के नाम हटवाए जाएं। शिव सेना नेताओं ने कहा कि हरिद्वार से करोड़ों कावड़िया पवित्र गंगा जल लेकर मार्ग से गुजरता है। जहां मुस्लिम संचालकों की ओर से अपने होटलों पर लगाए साइन बोर्ड में हिंदू-देवी देवताओं के नाम लिखे गए हैं। इससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है कि उक्त होटल हिंदुओं के हैं। इसके साथ ही विवाद पैदा होने की आशंका भी बनी रहती है।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में शिव सेना पदाधिकारियों ने के कहा कि कि 2 अगस्त को शिवरात्री है। बड़ी संख्या में कांवडियों का जनपद में आगमन हो चुका है। अभी अनेक अव्यवस्थाएं ऐसी हैं, जिनसे शिव भक्त कांवडियों को काफी परेशानी का सामना तो करना पड़ ही रहा है। साथ ही उनकी आस्था पर भी खतरा मंडरा रहा है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से लेकर जनपद के रामपुर तिराहा, मीरापुर बाईपास, वहलना चौक सहित जनपद की बाहरी सीमा पर मौजूद ऐसे सैकड़ों होटल मौजूद है, जिनका संचालन मुस्लिम वर्ग करता है। इनके नाम हिंदू प्रतीकों और हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर है। इन दिनों खाने की वस्तुओं में जिस प्रकार थूकने की घटनाएं सामने आ रही है, उससे शिवभक्तों की आस्था संकट में पड़ सकती है।
होटल-ढाबों पर मूल्य किया जाए निश्चित
इसके अतिरिक्त बझेडी बाईपास, अंडरपास, सरवट क्षेत्र में जलभराव और टूटी-फूटी सड़कों के कारण कावड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने, उनका पवित्र जल खंडित होने को भय है। इससे कानून व्यवस्था के लिए भी विपरीत हालात पैदा हो सकते हैं। प्रदर्शन करने पहुंचे लोकेश सैनी ने मांग उठाई की अतिशीघ्र मुसलमानों के इन होटलों को बंद कराया जाए। होटल-ढाबों पर सभी खाद्य पदार्थों की मूल्य सूची बड़े-बड़े अक्षरों में अंकित कराई जाए। कांवड यात्रा में पड़ने वाली शराब, मीट आदि की दुकानों को भी सख्ती के साथ बंद कराया जाए। क्षतिग्रस्त कावड़ यात्रा मार्ग को भी अतिशीघ्र दुरूस्त कराया जाए और मार्ग में मौजूद गुल्लर आदि के पेड़ों को भी कटवाया जाए।
इस दौरान मुख्य रूप से सहारनपुर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, आशीष शर्मा, जिला सचिव प्रदीप कोरी, मोनू चौधरी, नरेंद्र ठाकुर, ब्लाक महासचिव पिंकू कश्यप, गोपी वर्मा, राजन वर्मा, सनी वर्मा, नीतू भारद्वाज, बबलू ठाकुर अमित कुमार, रूपराम कश्यप, टिंकू कश्यप विनोद बरवाला आदि शामिल रहे।




