शौचालय की छत पर मिली युवक की नग्न लाश, मुट्ठी में था कंडोम का पैकेट!

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश। गोरखपुर में एक टॉयलेट की छत पर एक युवक की बगैर कपड़े की लाश मिलने के बाद सनसनी मच गई। युवक अपनी बहन की शादी में शरीक होने बैंकॉक से आया था। पुलिस जांच के दौरान युवक के हाथ में कंडोम का पैकेट भी मिला है। घटना के बाद से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी सन्नाटा छाया हुआ है।
गगहा थाना क्षेत्र के रावत पार गांव निवासी उदय चंद यादव के पुत्र 28 वर्षीय ऋषभ यादव अपने पिता के साथ रहकर बैंकॉक में काम करते थे। 19 फरवरी को बहन की शादी के लिए बैंकॉक से पिता-पुत्र गोरखपुर स्थित गांव आए थे। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद 10 मार्च को पिता वापस बैंकॉक लौट गए, लेकिन बेटा ऋषभ गांव में ही रुक गया।
गुरुवार की सुबह उसकी ऋषभ की लाश हाईवे किनारे एक आटा चक्की के टॉयलेट की छत पर मिली। उसके कपड़े कुछ दूरी पर एक पेड़ पर लटके पाए गए। ऋषभ के हाथ में एक कंडोम का पैकेट भी मिला है जिससे इस वारदात का रहस्य गहरा गया है।
जैसे ही इसकी सूचना आटा चक्की मलिक राजेंद्र यादव के माध्यम से परिजनों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। बेटे की लाश देखते ही मां बुरी तरह रोने लगी। ऋषभ की पत्नी अपने दो मासूम बेटों को गोद में लेकर रोती रही। उसका कहना था कि पति की हत्या की गई है। हत्यारों को इसकी सख्त सजा मिलनी चाहिए।
ग्रामीणों ने पुलिस को तत्काल सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बारे में अभी कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाए हैं कि आखिर युवक की लाश टॉयलेट की छत पर कैसे पहुंची और उसके कपड़े 25 मीटर दूर एक पेड़ पर किसने रखे? पुलिस सारे पहलुओं पर जांच कर रही है।
पेट के पास कट और छिलने के निशान
एसएसपी डॉ कौस्तुभ का कहना है कि युवक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। केवल पेट के पास थोड़ा बहुत कट और छिलने का निशान हैं। आखिर वह कैसे और कब यहां पहुंचा इसकी जांच कराई जा रही है।




