मैनपुरी में उधार दिए रुपये मांगे तो पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत नाजुक

मैनपुरी/उत्तर प्रदेश। मैनपुरी में मगंलवार को मोबाइल की दुकान पर महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। वारदात अंजाम देने वाला दुकानदार वहां से भाग निकला। गंभीर रूप से झुलसी गांव कांकन निवासी महिला को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। वारदात रुपये के लेनदेन को लेकर अंजाम दी गई है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कांकन गांव का है। गांव की रहने वाली दीपा चौहान दोपहर ज्योंती रोड स्थित लालपुर सथिनी निवासी युवक की दुकान पर आई थी। दुकानदार पर महिला के 80 हजार रुपये उधार थे। दोनों के बीच कहासुनी हुई। फिर अचानक महिला के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। महिला जली अवस्था में बाहर की ओर भागी।
लोगों ने किसी तरह से आग को बुझाया और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दीपा ने दुकानदार पर रुपये के विवाद में जिंदा जलाकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी आ गई। इस बीच दुकानदार मौके से फरार हो चुका था। गंभीर रूप से घायल दीपा को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button