पुणे के होटल में खाना खाते वक्त पर ग्राहक के पैर पर चढ़ा सांप, देखें वीडियो

 

पुणे/महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक होटल में सांप घुसने पर दशहत फैल गई। शहर के डीपी रोड इलाके के एक होटल में लोग खाना खा रहे थे। उसी समय पर वहां एक सांप निकल आया। सांप एक ग्राहक के पैर पर चढ़ गया। इसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। खाना खा रहे लोग सांप निकलने के बाद उठ खड़े हुए। जब यह वाकया हुआ। उस वक्त पर होटल में काफी लोग खाना खा रहे थे। वहां पर काफी गहमागहमी थी। होटल में सांप घुसने की इस घटना ने लोगों को डरा दिया है। पुणे की डीपी रोड इलाके में काफी होटल और रेस्टोरेंट हैं। इस घटना ने नदी के बेसिन में स्थित होटल और रेस्टोरेंट में लोगों की सुरक्षा की चिंता पैदा कर दी है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
पुणे के हाेटल में सामने आई इस घटना के बाद लोगों में दहशत है। पुणे की डीपी रोड पर काफी सारे होटल हैं। इस इलाके में तमाम होटल और रेस्टोरेंट नदी के किनारे बने हैं। ऐसा माना जा रहा है कि नदी की तरफ से सांप होटल में आया। होटल में फैमिली डिनर के टाइम पर सांप के आने से लोगों में डर देखा जा रहा है। घटना के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने हंगामा भी किया। उन्होंने होटल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। गनीमत रही कि सांप जिस ग्राहक के पैर पर चढ़ा। उसे कुछ नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर पुणे के होटल में सांप आने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने लोगों को चिंता में डाल दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button