कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित और निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश

सचिन पाण्डेय,कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। पुलिस कार्यालय में 07 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा आम जनमानस की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना और मामलों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को मौके पर जाकर त्वरित और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जिससे पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक न्याय और राहत मिल सके। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा और पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता को न्याय दिलाना है और इसके लिए हर स्तर पर पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी।
इस जनसुनवाई से आम नागरिकों में विश्वास और उम्मीद की भावना जागृत हुई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत करना है ताकि समस्याओं का समाधान शीघ्र और प्रभावी ढंग से हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी इस तरह की जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, जिससे जनता की समस्याओं का सीधा समाधान हो सके। कौशाम्बी पुलिस की इस पहल को जनता ने सराहा और इसे न्याय दिलाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।




