दिल्ली-एनसीआर समेत इन शहरों में होगी एयर टैक्सी की शुरुआत

नई दिल्ली। भारत में अगली सरकार किसकी बनेगी इसकी तस्वीर कल साफ हो जाएगी। वहीं तमाम एग्जिट पोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के शानदार संकेत दे रहे हैं। वहीं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक ऐसी योजना पर काम शुरू कर दिया है जिसे वह देश में लाने के लिए काफी उत्सुक है। डीजीसीए ने देश के कई शहरों में एयर टैक्सी को जल्द शुरू करने की योजना बनाई है। एयर टैक्सियों की शुरुआत 2026 में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु से होगी, उसके बाद चेन्नई और हैदराबाद जैसे अन्य शहरों में भी इसकी शुरुआत होगी।
डीजीसीए ने रोडमैप तैयार करने के लिए कई तकनीकी समितियों का गठन किया है। जब भारत ई-वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग के लिए नियम बना लेता है तब इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज (आईजीई) अमेरिकी एयर टैक्सी निर्माता आर्चर एविएशन के साथ आवश्यक बुनियादी ढांचे को स्थापित करने पर काम शुरू कर देगी।
आर्चर की एक टीम ने हाल ही में भारत में इस संबंध में यहां विमानन अधिकारियों से मुलाकात की। आईजीई इसके लिए नियामक के साथ नियमित संपर्क में है। आईजीई के चीफ राहुल भाटिया ने आर्चर से लगभग एक अरब डॉलर की सूची मूल्य पर 200 मिडनाइट एयर टैक्सियों का ऑर्डर दिया है। आर्चर को उम्मीद है कि वह अगले साल न्यूयॉर्क और शिकागो के साथ अमेरिका में परिचालन शुरू कर देगी। इसके तुरंत बाद, भारत और यूएई में उन्हें लॉन्च करने की योजना है। भाटिया ने हाल ही में आर्चर के अमेरिकी मुख्यालय का दौरा किया और ईवीटीओएल को देखा। भाटिया ने आर्चर मुख्यालय में कहा था,यह (एयर टैक्सी) अलग नहीं है और देश में बहुत शक्तिशाली तरीके से काम करेगी।
आर्चर के भारतीय मूल के सीसीओ निखिल गोयल का कहना है कि इस सेवा का उपयोग करने की प्रति यात्री लागत उबर की तुलना में ‘थोड़ी अधिक’ होने की संभावना है। उदाहरण के लिए, दिल्ली-गुड़गांव में उबर द्वारा 1,500-2,000 रुपये खर्च होते हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था, ‘एक एयर टैक्सी (प्रति यात्री) की लागत 2,000-3,000 रुपये तक होगी। आर्चर इस साल जॉर्जिया के अपने कारखाने में मिडनाइट का निर्माण शुरू करेगा। यह भारत सहित अन्य स्थानों पर भी एयर टैक्सी बनाने के लिए ऑटो प्रमुख स्टेलंटिस के साथ काम कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button