सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने वाले 12 गिरफ्तार

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। यूपी के बुलंदशहर में अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 12 शातिर तस्कर नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जें से भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कोतवाली नगर पुलिस ने एक अभिसूचना के आधार पर कब्रिस्तान वाली मस्जिद के पास से अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले 6 आरोपियों को अवैध असलहा, कारतूस और नकदी सहित गिरफ्तार किया गया। इसका संबंध सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड में सामने आया है।
बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनसे अवैध असलहा खरीदने आए 6 अन्य आरोपियों को बदनौरा पुल के पास से अवैध असलहा, कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। अभियक्तों की गिरफ्तारी औरबरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया यहां से उन्हें जेल भेज दिया।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है। पूछताछ पर बताया गया कि वे थाना खुर्जा नगर क्षेत्र निवासी बिलाल और रिजवान से कम दामों में अवैध पिस्टल-तमंचे खरीदकर अवैध रूप से दिल्ली NCR क्षेत्र के जनपद बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, हापुड, मेरठ में ऊंचे दामों पर बिक्री कर तस्करी करते है। इनका प्रयोग हत्या, लूट, डकैती और अपहरण जैसे जघन्य अपराधों में किया जाना स्वीकार किया है।
एसएसपी ने बताया कि पंजाब में सिद्धु मुसेवाला हत्याकांड में प्रयुक्त हुए असलहा की सप्लाई में अभियुक्त रिजवान की संलिप्ता होने के संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसी के जरिए जांच की जा रही है। आरोपी अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध असलहा की खरीद-फरोक्त करते है। इनका गिरोह काफी समय से सक्रिय है। इनका सरगना बिलाल और रिजवान की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर प्रयास किया जा रहा है। फरार बिलाल और रिजवान की शीघ्र गिरफ्तारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।




