दिल्ली के नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ जवान ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल से मारी खुद को गोली

नई दिल्ली। दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने जाने वाली दिल्ली मेट्रो के नांगलोई मेट्रो स्टेशन स्टेशन पर उस वक्त सनसनी मच गई। जब वहां पर एक 36 वर्षीय सीआईएसएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार उस सीआईएसएफ जवान का नाम सहारे किशोर सामराव था। अधिकारियों ने बताया कि उसने सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर खुद को गोली मारी। उसका शव एक्स रे बैगेज स्कैनर के पास से बरामद किया गया।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान के सुसाइड की वजह तो सामने नहीं आई है। हालांकि शुरुआती जांच में पता चला कि उसने खुद को अपनी सर्विस राइफल से गोली मारी है। अब इस सुसाइड की जांच दिल्ली पुलिस के साथ ही अर्ध सैनिक बल भी कर रहा है।
सीआईएसएफ जवान सहारे किशोर सामराव महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के रहने वाले थे। वो साल 2014 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में भर्ती हुए और साल 2022 में उन्हें दिल्ली मेट्रो में तैनात किया गया था। जवान के परिवारजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। बता दें कि पिछले महीने ही झारखंड के चतरा में तैनात एक सीआरपीएफ जवान ने भी इसी तरह से अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली थी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button