मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग में केस दर्ज, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने उठाए सवाल

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में मौत के मामले केस दर्ज कियाी है। मुख्तार मामले में में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की शिकायत और जेल अधीक्षक बांदा की रिपोर्ट के क्रम में केस संख्या 6183/24/12/2024 जेसीडी दर्ज कर लिया है। जहां जेल अधीक्षक बांदा ने प्रक्रिया के अनुसार जेल में कैदी की मृत्यु पर मानवाधिकार आयोग को अपनी रिपोर्ट भेजी थी। वहीं अमिताभ ठाकुर ने आयोग से इस मृत्यु के संदिग्ध होने की शिकायत की थी।
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कहा था कि मुख्तार अंसारी और उनके परिवार के लोग स्लो पॉइजन दिए जाने और जेल में हत्या का साजिश किए जाने की आशंका व्यक्त कर रहे थे। साथ ही तबीयत खराब होने के बाद भी अस्पताल से जेल वापस भेज दिए जाने पर सवाल उठाया है। एक जेलर के कुछ दिन पहले ही ट्रांसफर पर बांदा जेल आने सहित तमाम ऐसे संदिग्ध तथ्य को लेकर अमिताभ ठाकुर ने सवाल खड़े किए थे। उन्होंने इन सभी बिंदुओं पर जांच करने की मांग की थी।
अमिताभ ठाकुर ने अभी कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के तरफ से निष्पक्ष जांच में मुख्तार के मौत से जुड़े तथ्यों की सच्चाई सामने आ पाएगी। आयोग ने केस संख्या 6183/24/12/2024 के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button