कानपुर में मौसेरे भाईयों की जिंदा जलकर मौत, चारपाई पर मिले जले शव

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर से एक खौफनाक घटना प्रकाश में आई है। कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों मौसेरे भाईयों जलकर मौत हो गई। मंगलवार आधी रात दोनों भाईयों के शव एक ही चारपाई में जले हुए मिले हैं। घटना की सूचना पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। जांच में दोनों शव 80 फीसदी जल चुके थे। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसमें से एक युवक की अप्रैल में शादी थी। पुलिस ने दोनों कब्जों में लेकर पास्टमार्टम के लिए भेजा है।
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र स्थित कसिगवां गांव में रहने वाला अनिल (24) गैस एजेंसी में डिलीवरी का काम करते था। अनिल के माता-पिता की 20 साल पहले मौत हो चुकी थी। इसके साथ ही उसकी 24 अप्रैल को शादी भी थी। गांव में रहने वाला मौसी का लड़का राज उर्फ छोटू की ऑटो पार्ट्स की दुकान थी। राज अधिकतर रात के वक्त अनिल के घर पर रुक जाता था।
मंगलवार रात राज ने अनिल के घर पर खाना-खाने के बाद उसी के कमरे में रुक गया था। आधी रात को पड़ोसियों ने कमरे से धुआं और आग देखी, तो पुलिस को सूचना देदी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों के शव चारपाई में जले हुए पड़े थे। इसके साथ ही कमरे के बाहर खड़ी बाइक भी आग की चपेट में आकर जल गई। जहां कमरे में दोनों शव मिले हैं, उस रूम में चारपाई के आलावा कोई अन्य सामान नहीं था। आग सिर्फ चाईपाई में ही लगी थी।
ज्वाइंट सीपी हरिश्चंदर के मुताबिक मंगलवार रात्रि ढाई बजे एक सूचना प्राप्त हुई। कसिगवां गांव में एक घर के अंदर जलकर दो युवकों की मौत हो गई है। घटना स्थल पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। बॉडी पूरी तरह से जल चुकी थी, सील कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुरूआती जांच में लग रहा है कि किसी ज्वलनशील पदार्थ के जलने से इनकी मौत हुई है। परिवार के लोग जो भी तहरीर देंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।




