कानपुर में कैफे संचालक के प्यार में पागल फैशन डिजाइनर ने चेंज कराया जेंडर, धोखा मिलने पर कर डाला कांड

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कानपुर में कैफे संचालक के प्यार में पागल फैशन डिजाइनर ने 47 लाख रुपए खर्च कर जेंडर चेंज करा दिया। फैशन डिजाइन दीप से दीपा बना गया। वहीं, कैफे संचालक ने ट्रांसजेंडर से शादी करने से इंकार दिया। ट्रांसजेंडर ने इंदौर के विजय नगर थाने में कैफे संचालक के खिलाफ धोखा धड़ी, यौन संबंध और अप्राकृतिक संबंध बनाने का केस दर्ज करा दिया। इसके बाद दीप उर्फ दीपा अपने एक साथ के साथ कानपुर आया। उसने बीते रविवार देर रात कैफे संचालक के घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने जब इस घटना का खुलासा किया, तो हर कोई हैरान रह गया।
चकेरी थाना क्षेत्र स्थित श्याम नगर में रहने वाले वैभव शुक्ला कैफे संचालक हैं। बीती रविवार देररात घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर किसी ने आग लगा दी थी। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक मुंह में मास्क लगाकर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए देखा गया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज जांच शुरू की।
पुलिस के त्रिनेत्र कैमरे में दीप तनवानिया कैप्चर हो गया। उसकी पहचान हो गई, तो पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बीते सोमवार रात शताब्दी ट्रैवल्स से दीप उर्फ दीपा और उसके साथ रोहन यादव को अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
कैफे संचालक वैभव शुक्ला की 2021 में फैशन डिजाइनर दीप तनवानिया से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। इस दौरान कैफे संचालक ने फैशन डिजाइन से शादी करने का वादा किया। लेकिन इसके लिए जेंडर चेंज कराने के लिए कहा। फैशन डिजाइनर ने 2022 में ब्रेस्ट सर्जरी कराया। इसके बाद सेकेंड राउंड की सर्जरी में उसने अपना जेंडर चेंज करा दिया। इस दौरान दोनों के बीच कानपुर और इंदौर में कई बार शारीरिक संबंध भी बने।
ट्रांसजेंडर ने लगाए गंभीर आरोप
ट्रांसजेंडर ने आरोप लगाया कि वैभव शुक्ला ने सोनू मौर्य के नाम से फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती की थी। जब दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी तो फैशन डिजाइन ने बताया कि उसे बचपन से लड़की बनने का शौक था। कैफे संचालक ने भी लड़कों में रूचि रखने की बात बताई थी। वैभव के कहने पर उसने अपना जेंडर चेंज करा लिया। दीप से दीपा बनने के बाद उसने जब शादी का दबाव बनाया, तो वैभव ने खुद को सवर्ण जाति का होने की बात बताकर शादी से इंकार दिया।
जेंडर चेंज कराने के लिए 47 लाख खर्च किए
दीप उर्फ दीपा ने बताया कि लड़की बनने के लिए शरीर को कष्ट देने वाली सर्जरी कराई। पहली ब्रस्ट की सर्जरी हुई, इसके बाद जेंडर चेंज कराने की सर्जरी की गई। जिसमें लगभग 47 लाख रुपए खर्च किए, जिसमें वैभव ने भी तीन लाख रुपए दिए थे। उसका कहना है कि वैभव ने मेरी भावनाओं से खेला है। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, अब दोबारा लड़का बनना संभव नहीं है।




