घर से नाबालिग को सहेली और मां ने पहले पिलाई शराब फिर कई युवकों के साथ करवाया सेक्स’

रायगढ़/छत्तीसगढ़। रायगढ़ जिले में एक नाबालिग लड़की से शराब के नशे में जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस की पूछताछ में युवती ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए देह व्यापार चलाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। लड़की मूल रुप से बिलासपुर जिले की रहने वाली थी और पारिवारिक विवाद के बाद अपनी सहेली के यहां गई थी उसके बाद उसका अपहरण कर किया गया था।
दरअसल, लड़की बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने 9वीं क्लास तक की पढ़ाई की उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी और घरेलू काम करने लगी। परिवार में विवाद होने के बाद 8 अगस्तर को अपना घर छोड़कर बिलासपुर में ही रहने वाली अपनी एक फ्रेंड के घर आ गई। जिसके बाद लड़की की सहेली और मां ने मिलकर उसे देह व्यापार के कारोबार में धकेल दिया।
मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि बेटी के लापता होने से उसके परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार वालों ने आशंका जताई थी कि उसका अपहरण हो सकता है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वह अपहरण की आशंका से घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की रायगढ़ में रह रही है, तब पुलिस की टीम ने इसे खोज निकाला। इस दौरान उससे पूछताछ कर बयान दर्ज किया गया। लड़की ने बताया कि वह घर से जाने के बाद वह लिंगियाडीह में रहने वाली अपनी नाबालिग सहेली के पास चली गई थी। जहां से उसे रायगढ़ लाया गया और एक कमरे में बंद कर दिया गया।
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसे जबरन शराब पिलाई गई, देह व्यापार कराया गया। लड़की ने बताया कि उसे शराब के नशे में अलग-अलग युवकों के साथ संबंध बनाने के लिए भेजा जाता था। अगर वह मना करती थी तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। लड़की के बयान के बाद पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की सहेली, उसकी मां और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।




